समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Quiz - Objective Question with Answer for समश्रुत भिन्नार्थक - Download Free PDF

Last updated on Jul 17, 2025

Latest समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Objective Questions

समश्रुत भिन्नार्थक Question 1:

निम्नलिखित में से शब्द-युग्म "आसन - आसन्न " के सही अर्थ भेद का चयन कीजिए-

  1. उपस्थिति - उपलब्धता
  2. लेटने या बैठने का वस्त्र - निकट
  3. करण - साधन
  4. ऋतु - मौसम
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : लेटने या बैठने का वस्त्र - निकट

समश्रुत भिन्नार्थक Question 1 Detailed Solution

इस प्रश्न का सही उत्तर लेटने या बैठने का वस्त्र - निकट होगा।

अत: विकल्प 2 सही होगा।

शब्द आसन का अर्थ होता है:- वह वस्त्र का टुकड़ा जिसपर बैठा जाए (पूजा आदि करने के लिए)।

शब्द आसन्न का अर्थ होता है:- जब कोई चीज बहुत समीप हो।

 Key Points

  • आसन का उदाहरण:- कृपया कर सभी लोग पूजा में अपने-अपने आसन पर बैठे।
  • आसन्न का उदाहरण:- वह समय आसन्न ही है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आएगी।

शब्द युग्म के अन्य उदाहरण:-

 शब्द-युग्म  अर्थ 
अन्न-अन्य
अनाज-दूसरा
अनिल-अनल हवा-आग
अम्बु-अम्ब  जल-माता,आम
अथक-अकथ बिना थके हुए-जो कहा न जाय
अध्ययन-अध्यापन पढ़ना-पढ़ाना

Additional Information

  •  शब्द युग्म ऐसे जोड़े होते है, जो लिखने,पढ़ने और बोलने में तो लगभग एक जैसे लगते है परन्तु अर्थ अलग-अलग होते है। 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 2:

'मेघ - मेध' श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द का सही अर्थ - भेद निम्न में से कौन सा है ?

  1. बादल - जीवन 
  2. बादल - यज्ञ 
  3. यज्ञ - जल 
  4. यज्ञ - बादल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बादल - यज्ञ 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 2 Detailed Solution

मेघ-मेध का सही अर्थ:- बादल - यज्ञ होगा।

अत: विकल्प 2 सही होगा।

Key Points

  • जो शब्द ध्वनि के आधार पर समान लगते है।परंतु अर्थ अलग होते है।
  • जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।
  • घन= बादल,धन= सम्पत्ति।
  • ऐसे शब्द, जो सुनने में समान लगते हैं परंतु जिनके अर्थ भिन्न होते हैं, श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
  • कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है।
  • वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है

        श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द के कुछ उदाहरण:- बहु-बहू=अत्यधिक-पुत्रवधू , नियत-नीयत=निश्चित-इरादा, खोलना-खौलना=बन्धनमुक्त करना-उबलना आदि।

Additional Information

 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द की तालिका:-

शब्द  अर्थ 
पास-पाश निकट-बन्धन
वात-बात हवा-बातचीत
गिरि-गिरी पर्वत-बीज
बहु-बहू अत्यधिक-पुत्रवधू
कोश-कोष म्यान-खजाना
 गाड़ी-गाढ़ी यान-गहरी

समश्रुत भिन्नार्थक Question 3:

भवन - भुवन युग्म का अर्थ है?

  1. घर - सुंदर बन
  2. घर - विश्व
  3. घर - गजत
  4. मकान - संसार
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मकान - संसार

समश्रुत भिन्नार्थक Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - मकान - संसार

Key Points

  • भवन का अर्थ होता है घर या मकान 
  • भुवन का अर्थ होता है संसार या दुनिया।
  • इस प्रकार भवन-भुवन शब्द युग्म का अर्थ मकान -संसार है।

Additional Information

श्रुतिसम भिन्नार्थक/

शब्द युग्म

ऐसे शब्द जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा सा अंतर होता है। वे बोलने में लगभग एक जैसे लगते हैं परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती हैं। ऐसे शब्द 'श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन= बादल, धन=सम्पत्ति।

समश्रुत भिन्नार्थक Question 4:

'तरुणी - तरणी' समश्रुत भिन्नार्थक शब्द - युग्म के लिए क्रमशः सही अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिए - 

  1. युवती - सूर्य
  2. सूर्य - नाव
  3. युवती - नाव
  4. नाव - युवती
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : युवती - नाव

समश्रुत भिन्नार्थक Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है - युवती - नाव

  • "तरुणी" का अर्थ है युवती।
  • "तरणी" का अर्थ है नाव।
  • यह सही शब्द-युग्म है।

Key Points

  • युवती - सूर्य:
    • "तरुणी" का अर्थ है युवती, लेकिन "तरणी" का अर्थ सूर्य नहीं होता।
  • सूर्य - नाव:
    • "तरुणी" का अर्थ सूर्य नहीं होता, लेकिन "तरणी" का अर्थ नाव हो सकता है।
  • ​नाव - युवती:
    • यह युग्म उल्टा है। "तरुणी" का अर्थ युवती है न कि नाव, और "तरणी" का अर्थ नाव है न कि युवती।

Additional Information

 समश्रुत शब्द 

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द 'समश्रुत/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।

उदाहरण

जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन-बादल, धन-सम्पत्ति

समश्रुत भिन्नार्थक Question 5:

निम्नलिखित में से 'इस भुवन में कई भवन है।' वाक्य में प्रयुक्त " भुवन एवं भवन" का अर्थ क्या है ?

  1. संसार एवं घर
  2. क्षेत्र एवं योजना
  3. घर एवं विश्व
  4. विश्व एवं देश
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संसार एवं घर

समश्रुत भिन्नार्थक Question 5 Detailed Solution

'इस भुवन में कई भवन है।' वाक्य में प्रयुक्त " भुवन एवं भवन" का अर्थ है - संसार एवं घर

Key Points

  • ‘भुवन' (संसार) - 'भवन' (घर)
  • अन्य सभी विकल्पों से सही अर्थ का बोध नहीं हो रहा है।
  • 'भुवन' के सभी पर्यायवाची शब्द - विश्व, ब्रह्माण्ड,जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया। 
  • शब्द युग्म - ऐसे शब्द जिनका उच्चारण प्राय: समान होता है किन्तु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, शब्द युग्म कहलाते हैं।

Additional Information कुछ प्रमुख श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द:-

शब्द अर्थ शब्द अर्थ
अवधि समय अवधी भाषा
उद्धत  उद्दण्ड उद्दत तैयार
कृपण  कंजूस कृपाण  कटार
चतुष्पद  जानवर चतुष्पथ  चौराहा
जलज कमल जलद बादल
प्रथा परंपरा पृथा कुंती

Top समश्रुत भिन्नार्थक MCQ Objective Questions

तरणि-तरणी का अर्थ हैः

  1. सूर्य, नाव
  2. सूर्य, नक्षत्र
  3. इनमें से कोई नहीं
  4. तारा, नाव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सूर्य, नाव

समश्रुत भिन्नार्थक Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही विकल्प 1 'सूर्य, नाव' है अन्य विकल्प अनुचित उत्तर है 

606ae91077b906c827421111 16330251499801

  • 'तरणि’ का अनेकार्थी शब्द समूह ‘सूर्य, और तरणी का नाव’ है।
  • ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है।
  • दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।
  • अनेकार्थी का अर्थ है – एक से अधिक अर्थ देने वाला।

जैसे-

  • तरणि - सूर्य ,
  • तरणी - नौका,
  • तात - पिता, भाई, बड़ा, पूज्य, प्यारा, मित्र
  • तारा- आँख की पुतली, नक्षत्र, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।
  • तीर- बाण, किनारा, तट।

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द - युग्म 'नियत - नीयत' के सही अर्थ - भेद का चयन कीजिए। 

  1. भाग्य - निश्चित 
  2. निश्चित - इरादा
  3. इरादा - निश्चित
  4. इरादा - भाग्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : निश्चित - इरादा

समश्रुत भिन्नार्थक Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द - युग्म 'नियत - नीयत' के सही अर्थ - भेद  निश्चित - इरादा होगा।

अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • भिन्नार्थक शब्द:- ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं।
  • कुछ उदाहरण:- A) अचार:- खट्टा खाद्य पदार्थ, आचार:- व्यवहार B) अवधि:-समय, अवधी:-भाषा
  • श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द वे शब्द हैं जिनका उच्चारण तो समान होता है, लेकिन उनका अर्थ और वर्तनी (स्पेलिंग) भिन्न होती है।
  • इस प्रकार के शब्दों को अंग्रेजी में "Homophones" कहते हैं।
  • क्योंकि उनका उच्चारण तो एक जैसा है, पर उनके अर्थ और वर्तनी में अंतर होता है।

Additional Information

  •  श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द के उदाहरण:-
    समरुप वाले शब्द  उनके अर्थ 
    अन्न,अन्य अनाज,दूसरा
    अनिल,अनल हवा,आग
    अब्ज,अब्द कमल,बादल/वर्ष
    अब,अव इस समय,एक उपसर्ग
    अभिज्ञ,अनभिज्ञ जाननेवाला,अनजान

किस विकल्प में शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ-भेद है ?

  1. व्रण - वर्ण =रंग - घाव
  2. विष - विस् = धन - जहर
  3. प्रकृत - प्राकृत = एक भाषा - यथार्थ
  4. शशधर - शशिधर = चाँद - शिव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शशधर - शशिधर = चाँद - शिव

समश्रुत भिन्नार्थक Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ-भेद है - शशधर - शशिधर = चाँद - शिव

Key Points 

  • व्रण - वर्ण = घाव- रंग 
  • विष - विस् = जहर - धन 
  • शशधर - शशिधर = चाँद - शिव

Important Points कुछ अन्य महत्वपूर्ण शब्द युग्म:-

  • निर्वात - हवा रहित
  • निर्वाद - अपवाद
    • प्रमाण - सबूत
    • प्रणाम - नमस्कार
  • वसन - वस्त्र
  • व्यसन - बुरी आदत
    • शर - बाण
    • सर - तालाब
  • वदन - मुख
  • बदन - शरीर
    • उद्धत - उद्दण्ड
    • उपल - ओला
  • कंकाल - अस्थि-पंजर
  • कंगाल - निर्धन
    • अमात्य - मंत्री
    • अमात्र - मात्रा रहित

पृथा - प्रथा युग्म शब्द का सही अर्थ है-

  1. रिवाज - रीति
  2. रीति - रिवाज
  3. रीति - कुन्ती (पाण्डवों की माता)
  4. कुन्ती - रीति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कुन्ती - रीति

समश्रुत भिन्नार्थक Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर कुन्ती - रीति है। 

Key Points

  • पृथा - प्रथा युग्म शब्द का सही अर्थ है- कुन्ती - रीति 
  • अन्य विकल्प निरर्थक हैं। 

Bhinnarthak Shabd

रेखांकित शब्द-समूह के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें ।

मुसीबत का मारा वह किसी और स्थान पर जा बसा। 

  1. तत्र
  2. अन्यत्र
  3. सर्वत्र
  4. अत्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अन्यत्र

समश्रुत भिन्नार्थक Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

रेखांकित शब्‍द-समूह के ल‍िए सर्वाधिक उपयुक्‍त शब्‍द "अन्यत्र" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- मुसीबत का मारा वह किसी और स्थान पर जा बसा। 
  • रेखांकित शब्‍द-समूह- किसी और स्‍थान पर सर्वाधिक उपयुक्‍त शब्‍द अन्यत्र है। 
  • अन्यत्र का अर्थ- दूसरी जगह, और कहीं।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍द  अर्थ  उदाहरण
तत्र उसी स्थान पर राम ने अपने दोस्त को बुलाया, और उसके पास तत्र ही खड़ा रहा।
सर्वत्र सब जगह मेरे पिताजी ने यहां खरीददारी की, लेकिन सर्वत्र बन्दर ने उन्हें चुरा लिया।
अत्र इसी स्थान पर कृपया अत्र अपने नाम दर्ज करें।

'निर्झर - निर्जर' शब्द युग्म के सही अर्थ भेद का चयन कीजिए:

  1. सूखा - सुनसान
  2. हलका - निर्जीव
  3. झरना - देवता
  4. देवता - झरना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : झरना - देवता

समश्रुत भिन्नार्थक Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF
सही उत्तर है - 'झरना - देवता' l
Key Points
  • 'निर्झर - निर्जर' शब्द युग्म का सही अर्थ - 'झरना - देवता' l
    • निर्झर - निर्जर यह दोनों 'श्रुतिसम भिन्नार्थक' शब्दों के उदाहरण है l
  • निर्झर का अर्थ:- झरना l
  • निर्जर का अर्थ:- देवता l
    • अन्य विकल्प 'निर्झर - निर्जर' शब्दों का सही अर्थ ना बताने के कारण गलत उत्तर है l

Additional Information

  • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द के उदाहरण :-

  • अलि - भौंरा - फूलों पर बहुत-से अलि मँडरा रहे है।
  • अली - सखी - राधा की एक अली का नाम शांता था।
  • नीर - पानी - भाषा बहता हुआ नीर होती है।
  • नीड़ - घोंसला - रात में पंछी अपने-अपने नीड़ों में विश्राम करते हैं।

'कुल - कूल' श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द का सही अर्थ - भेद निम्नलिखित में से कौन सा है ? 

  1. शीतल - किनारा
  2. वंश - किनारा
  3. तट - शीतल
  4. किनारा - वंश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : वंश - किनारा

समश्रुत भिन्नार्थक Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 "वंश - किनारा" है।​

अत: विकल्प 2 सही होगा।

अन्य सभी विकल्प निरर्थक है।

Key Points

  •  भिन्नार्थक शब्द की परिभाषा:- शब्द युग्म में दो शब्द व्यक्त किए जाते हैं, वह उच्चारण में समान प्रतीत होते है,लेकिन उनका अर्थ अलग-अलग होता है।
    ऐसे शब्दों को भिन्नार्थक शब्द कहते है।
  • कुल-कूल’ इस शब्द युग्म का अर्थ ‘वंश और किनारा’ होगा।
    कुल : वंश, खानदान, परिवार।
    कूल : किनारा, तट, तीर।

Additional Information अन्य उदाहरण:-

शब्द युग्म अर्थ 
आदि-आदी आरम्भ-अभ्यस्त
अभय-उभय
निर्भय-दोनों
अब्ज-अब्द
कमल-बादल
अंस-अंश
कन्धा-हिस्सा
अम्बुज-अम्बुधि
कमल-सागर

'चास’ का अर्थ है, ‘जुताई’। परंतु ‘चाष’ का अर्थ प्रकट करने वाले शब्द से निम्न वाक्य पूर्ण कीजिए।

हमने ________ कभी नहीं देखा। 

  1. नीलकंठ पक्षी 
  2. काकतुआ 
  3. पंडुक पक्षी 
  4. शुतुरमुर्ग 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नीलकंठ पक्षी 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त वाक्य के लिए नीलकंठ पक्षी सही उत्तर होगा।

क्योंकि,

  • चास का अर्थ - जुताई
    • वाक्य प्रयोग - ​किसान घर से चास के लिए निकला था ।
  • चाष का अर्थ - नीलकंठ, एक प्रकार का पक्षी जो पूर्ण नीला होता है। 
  • नीलकंठ पक्षी को वैज्ञानिक भाषा में “कोरेशियस बेन्गालेन्सिस” कहा जाता है।
    • सही वाक्य - हमने नीलकंठ पक्षी कभी नहीं देखा। 
    • अन्य वाक्य - दशहरे पर चाष पक्षी देखना शुभ होता है।

Mistake Pointsअन्य विकल्प -

  • काकतुआ का अर्थ - काकाकौआ, बड़ा तोता
  • पंडुक पक्षी का अर्थ - कबूतर
  • शुतुरमुर्ग का अर्थ - अमेरिका, अफ्रीका और अरब के रेगिस्तान में होने वाला एक प्रकार का बहुत बड़ा पक्षी।

Important Pointsसमोच्चरित भिन्नार्थक शब्द -

  • कंजर - खानाबदोश या घुमक्कड़ लोग।
  • कुंजर - हाथी
    • चिरि - तोता
    • चिरी - चिड़िया
  • फन - सर्प का फन
  • फन - कला/गुण
    • वंशी - मुरली
    • बँसी - मछली का काँटा
  • स्वजन - सम्बन्धी/मित्र
  • श्वजन - कुत्ते का बच्चा

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द-युग्म 'निर्वाद और निर्विवाद' का उचित अर्थ है

  1. निंदा - भ्रम
  2. विवाद रहित - मित्रता
  3. निंदा - विवाद रहित
  4. निष्कासन - भाईचारा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : निंदा - विवाद रहित

समश्रुत भिन्नार्थक Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'निर्वाद और निर्विवाद' का उचित अर्थ है -  निंदा - विवाद रहितKey Points
कुछ अन्य महत्वपूर्ण शब्द युग्म:- 

  • नीवार - जंगली धान
  • निवार - रोकना
    • दारु - लकड़ी
    • दारू - शराब
  • परीक्षा - इम्तहान
  • परिक्षा - कीचड़
    • बगुला - एक पक्षी
    • बगूला - बवंडर
  • भवन - महल
  • भुवन - संसार
    • शराव - मिट्टी का प्याला
    • शराब - मदिरा
  • अभिज्ञ - जाननेवाला
  • अनभिज्ञ - अनजान

'प्रदीप - प्रतीप' का सही अर्थ है-

  1. बगल - बन्धन
  2. विशेष - दीपक
  3. बन्धन - बगल 
  4. दीपक - उल्टा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दीपक - उल्टा 

समश्रुत भिन्नार्थक Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

'प्रदीप - प्रतीप' का सही अर्थ है- 'दीपक - उल्टा'

  • प्रदीप - प्रकाश करनेवाला, दीपक
  • प्रतीप - उलटा, विशेष, काव्यालंकार

Key Points

  • पार्श्व - बगल
  • पाश - बन्धन

Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण शब्द युग्म:- 

  • पवन - हवा
  • पावन - पवित्र
    • नमित - झुका हुआ
    • निमित्त - हेतु
  • धराधर - शेषनाग
  • धड़ाधड़ - जल्दी से
    • तड़ाक - जल्दी
    • तड़ाग - तालाब
  • केशर - कुंकुम
  • केसर - सिंह की गर्दन के बाल
    • अयश - अपकीर्त्ति
    • अयस - लोहा
  • प्रकृत - यथार्थ
  • प्राकृत - स्वाभाविक एक भाषा
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti sequence all teen patti master teen patti royal