शब्द-भेद MCQ Quiz - Objective Question with Answer for शब्द-भेद - Download Free PDF
Last updated on Jun 27, 2025
Latest शब्द-भेद MCQ Objective Questions
शब्द-भेद Question 1:
निम्नलिखित में से तत्सम शब्द कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 'शिखा’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। Key Points
- ‘दिए गए शब्दों में 'शिखा' शब्द तत्सम है।
- ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।
- अन्य सभी विकल्प तद्भव शब्द हैं।
तद्भव |
तत्सम |
चंदा |
चन्द्र |
रात |
रात्रि |
बात |
वार्ता |
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्सम शब्द |
ऐसे शब्द जिन्हें बिना किसी परिवर्तन के संस्कृत से हिन्दी में शामिल कर लिया गए हों। |
जैसे - आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि। |
तद्भव शब्द |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से हिंदी में आने पर उनका रूप बदल गया। |
जैसे - आग, खीर, छत आदि। |
देशज शब्द |
ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए । |
जैसे – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि। |
विदेशज/ आगत/ विदेशी शब्द |
अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं। |
जैसे - अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि। |
संकर शब्द |
हिंदी में वे शब्द जो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए गए हैं, संकर शब्द कहलाते हैं। |
जैसे - उप-बोली, भोजन-घर, छायादार, फलदार इत्यादि। |
शब्द-भेद Question 2:
'खत्री' शब्द का तत्सम रूप कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 2 Detailed Solution
"खत्री' शब्द का तत्सम रूप है- क्षत्रिय
Key Points
- 'खत्री' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'क्षत्रिय' होगा।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
क्षेत्र | खेत |
शिष्य | सिक्ख |
Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
प्रस्तर | पत्थर |
मृगांक | मयंक |
तड़ाग | तालाब |
चंद्रिका | चाँदनी |
घोटक | घोड़ा |
कोकिल | कोयल |
अम्लिका | इमली |
ग्रामीण | गँवार |
चतुष्पद | चौपाया |
शब्द-भेद Question 3:
'श्रृंगार' शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 3 Detailed Solution
'श्रृंगार' शब्द का तद्भव रूप है- सिंगार
Key Points
- 'श्रृंगार' एक तत्सम शब्द है, उसका तद्भव शब्द 'सिंगार' होगा।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- इक्षु, गृह, उष्ट्र आदि।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- ईंख, घर, ऊँट आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
श्रृंखला | सिकड़ी |
शोभन | सोहन |
शृंगाटक | सिंघाड़ा |
Additional Information
कुछ अन्य तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
अमूल्य | अमोल |
इष्टिका | ईंट |
उलूखल | ओखली |
गृहिणी | घरनी |
घटिका | घड़ी |
तड़ाग | तालाब |
धरित्री | धरती |
प्रस्वेदा | पसीना |
शब्द-भेद Question 4:
'हल्दी' का तत्सम शब्द है -
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 4 Detailed Solution
'हल्दी' का तत्सम शब्द है - हरिद्रा
Key Points
- 'हल्दी' एक तद्भव शब्द है, जबकि इसका तत्सम शब्द 'हरिद्रा' होगा।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- नग्न, मार्ग, अक्षि, काक आदि।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- नंगा, पग, आँख, कौआ आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
हीरक | हीरा |
हरित | हरा |
हस्ती | हाथी |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
अमूल्य | अमोल |
उद्वर्तन | उबटन |
कपाट | किवाड़ |
गोधूम | गेंहूँ |
चिक्कण | चिकना |
तड़ाग | तालाब |
द्विपट | दुपट्टा |
परीक्षा | परख |
शब्द-भेद Question 5:
इनमें से तत्सम शब्द का चयन कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 5 Detailed Solution
इसका सही उत्तर मुख होगा।
Key Points
- 'मुख' एक तत्सम शब्द है, उसका तद्भव शब्द ''मुँह' होगा।
- 'मुख' के सभी पर्यायवाची शब्द - मुँह, आनन, वदन, चेहरा।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- इक्षु, गृह, उष्ट्र आदि।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- ईंख, घर, ऊँट आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
जिह्वा | जीभ |
कर्ण | कान |
दंत | दांत |
Additional Information कुछ अन्य तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
शलाका | सलाई |
विक्षोभ | विछोह |
मौक्तिक | मोती |
अभ्यन्तर | भीतर |
वैशाख | बैसाख |
पित्तल | पीतल |
दक्षिण | दाहिना |
ज्वलन | जलना |
घोटिका | घोड़ी |
Top शब्द-भेद MCQ Objective Questions
‘दशानन’ निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF‘दशानन’ एक योगरूढ शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 2 योगरूढ शब्द होगा ।
Key Points
वर्णो के योग से शब्दों की रचना होती है। रचना या बनावट के आधार पर शब्दों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा गया है : (i)रूढ़ (ii )यौगिक और (iii)योगरूढ़ |
||
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
रूढ़ शब्द |
जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। |
जैसे- 'नाक' शब्द का खंड करने पर 'ना' और 'क', दोनों का कोई अर्थ नहीं है। |
यौगिक शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। |
जैसे- आग-बबूला, पीला-पन, दूध-वाला, घुड़-सवार, डाक +घर, विद्या +आलय |
योगरूढ़ शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। |
जैसे- लम्बोदर, पंकज, दशानन, जलज इत्यादि। (बड़े पेट वाला )=गणेश जी दस मुखों वाला =रावण |
निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन सा है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF'तद्भव' शब्द है- काज'।
तत्सम शब्द- 'कार्य'।
Key Points
अन्य 'तद्भव-तत्सम' शब्द-
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
अक्षर | अच्छर |
अंगरक्षक | अँगरखा |
अग्रवर्ती | अगाड़ी |
आश्रय | आसरा |
आर्य | आरज |
अक्षि | आँख |
इष्टिका | ईंट |
उत्साह | उछाह |
उद्वर्तन | उबटन |
उलूखल | ओखली |
निम्नलिखित में से तत्सम-तद्भव का कौन सा युग्म गलत है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFभित्ति - भय, तत्सम-तद्भव युग्म गलत है।
अन्य सभी विकल्पों में सही तत्सम-तद्भव है।
भित्ति का तद्भव भीत होता है।
Key Points
- तद्भव और तत्सम दोनों संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द हैं, जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में भी होता है, लेकिन उनके अर्थ और प्रयोग में विशेष अंतर होते हैं।
- तत्सम शब्द:- "तत्सम" शब्द का अर्थ होता है "उसके समान"। तत्सम शब्द वे होते हैं, जो संस्कृत से हिंदी में बदले बिना आए होते हैं,
- यानी उन्हें हूबहू रूप में अपनाया गया है। इन शब्दों का उच्चारण और लिखावट मूल संस्कृत शब्द के समान ही होता है।
- उदाहरण:- नेत्र (आंख) , कर्ण (कान), मुख (मुंह), पाणि (हाथ) आदि।
- तद्भव शब्द:- वहीं, "तद्भव" शब्द का अर्थ होता है "उससे उत्पन्न"। तद्भव शब्द संस्कृत भाषा से उतपन्न वे शब्द होते हैं,
- जो समय के साथ स्थानीय भाषा और बोली के प्रभाव में आकर बदल गए हैं।
- इनमें उच्चारण और वर्तनी में संस्कृत की तुलना में परिवर्तन होता है।
- उदाहरण:- सपना (स्वप्न),नाक (नासिका),सूरज (सूर्य), पैर (पद्य) आदि।
Additional Information
- अन्य तद्भव-तत्सम शब्द:-
तद्भव तत्सम अकाज अकार्य आधा अर्द्ध अनाड़ी अनार्य गेहूँ गोधूम घोड़ा घोटक गाँव ग्राम घर गृह कपूर कर्पूर खीर क्षीर खेत क्षेत्र
इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में कोयल तद्भव शब्द है।
- ऐसे शब्द जो समय के साथ संस्कृत से विकृत हो कर हिंदी में प्रयोग किये जाते हैं उन्हें ही तद्भव शब्द कहते हैं।
- कोकिल शब्द में विकृत आने से कोयल शब्द बना है।
- कोकिल शब्द तत्सम है वहीं कोयल शब्द तद्भव है।
Key Points अन्य विकल्प -
तत्सम | तद्भव |
पंडित | पांडे, पंडा, |
पवन | पौन |
- कपि शब्द तत्सम शब्द है जिसका अर्थ होता है - बंदर, मर्कट।
Additional Information
- तद्भव का अर्थ है तद् + भव अर्थात ‘ऐसा हो गया’।
- जैसे - आग, घोड़ा, कबूतर, लोहा।
- तत्सम का अर्थ है तत् + सम अर्थात ‘ऐसा था’।
- जैसे - वायु, धोनु, हरि, पत्र, राजा, अग्नि, सूर्य आदि।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक शब्द तत्सम है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "ज्वर" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
- ज्वर का तद्भव
- बुखार
- ज्वर
- पुल्लिंग
- बुखार
- पुल्लिंग
- तत्सम - तद्भव
- अहि-फेन :- अफीम
- अग्रणी :- अगुवा
- स्तुति :- अस्तुति
- अंगुलि :- अंगुरी
- कंकती :- कंघी
- कृष्ण :- कान्ह
- कुठार :- कुल्हाड़ा
- अष्टादश :- अठारह
- अर्द्ध :- आधा
- आत्मन :- अपना
- अलग्न :- अलग
- इमि ;- एवम
- ऐक्य :- एका
- ईदृश्य :- ऐसा
- अंगुष्ठिका :- अँगूठी
- अट्टालिका :- अटारी
- अग्रहायण :- अगहन
- आशीष :- असीस
- उलूक :- उल्लू
- ऊर्ण :- ऊन
- स्कन्दभार :- कहार
- कैवर्त्त :- केवट
- कपित्थ :- कैथा
- काणः :- काना
- कज्जल :- काजल
- कटु :- कडुआ
निम्नलिखित शब्दों में से 'तद्भव' शब्द को पहचानिए।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF'चाँद' 'तद्भव' शब्द है।
- चाँद का तत्सम: चन्द्र / चन्द्रमा
Key Points
- आलोचक = आलोचना/समीक्षा करने वाला
- सूर्य का तद्भव : सूरज
- अग्नि का तद्भव : आग
Additional Information
तत्सम |
तद्भव |
कुठार |
कुल्हाङा |
कर्कट |
केकड़ा |
कैवर्त |
केवट |
कफोणी |
कोहनी |
कुक्कुर |
कुत्ता |
कदली |
केला |
कोण |
कोना |
कुष्ठ |
कोढ़ |
ईदृश |
ऐसा |
उत्साह |
उछाह |
उद्घाटन |
उघाड़ना |
उद्गलन |
उगलना |
उपालंभ |
उलाहना |
उद्वर्तन |
उबटन |
उष्ट्र |
ऊँट |
ओष्ठ |
ओंठ |
उलूखल |
ओखली |
ऋक्ष |
रीछ |
कंकती |
कंघी |
कमल |
कँवल |
कटु |
कड़ुआ |
कर्पट |
कपड़ा |
निम्नलिखित में तत्सम-तद्भव का शुद्ध युग्म है
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर अवश्याय - ओस होगा ।
Key Point
तत्सम शब्द |
तद्भव शब्द |
नक्षत्र |
नखत |
पक्वान्न |
पकवान |
गृद्ध |
गिद्ध |
अवश्याय |
ओस |
Additional Information
- तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों।
- जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- उदाहरण- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र
‘परिवा’ का तत्सम रूप क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFप्रतिपदा ही परिवा का तत्सम रूप है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: सही विकल्प प्रतिपदा ही होगा। हिंदू पंचांग की पहली तिथि को प्रतिपदा कहते हैं।
Key Points
तद्भव |
तत्सम |
परिवा |
प्रतिपदा |
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्सम |
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो हिन्दी में अपने वास्तविक रूप में प्रयुक्त होते है, उन्हें तत्सम शब्द कहते है। |
दुग्ध - दूध हस्त - हाथ कुब्ज - कुबड़ा |
तद्भव |
ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिंदी में आये है, 'तद्भव' कहलाते है। |
कवि, माता, विद्या, नदी |
'वत्स' का तद्भव शब्द है
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFवत्स का तद्भव बच्चा होगा।
यह प्रायः मुनियों द्वारा प्रयुक्त किया जाता है।
वत्स
- पुल्लिंग
- बच्चा, शिशु।
वत्स के पर्यायवाची-
- तनुज, तनय, नंदन
- सुत, पुत्र, बेटा, आत्मज।
प्रमुख तत्सम - तद्भव शब्द-
- अंगुष्ठ - अंगूठा
- आश्चर्य - अचरज
- अंधकार - अंधेरा
- अमूल्य - अनमोल
- एकत्र - इकट्ठा
- कर्म - काम
- क्लेश - कलेश
- ग्रीष्म - गर्मी
- घृत - घी
- चूर्ण -चूरन
‘किताब’ किस भाषा का शब्द है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF‘किताब’ अरबी भाषा का शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 अरबी भाषा होगा ।
Additional Information
अरबी भाषा के शब्द |
गलीचा, तकिया, तारीख |
फ़ारसी भाषा के शब्द |
दवा, दीवार, नमक |
अंग्रेजी भाषा के शब्द |
सिनेमा , जेल |
हिन्दी भाषा के शब्द |
शक्कर , पाती |