वाक्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य - Download Free PDF

Last updated on Jul 17, 2025

Latest वाक्य MCQ Objective Questions

वाक्य Question 1:

इनमें से कौन सा वाक्य अशुद्ध है।

  1. रमेश बैलों को रस्सी से बाँधकर लाया। 
  2. माँ ने कहानी सुनाई।
  3. उसके विरूद्ध मुकदमा चलाया गया। 
  4. वे आज मथुरा से आएँगे।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उसके विरूद्ध मुकदमा चलाया गया। 

वाक्य Question 1 Detailed Solution

वाक्य अशुद्ध है- उसके विरूद्ध मुकदमा चलाया गया।

शुद्ध वाक्य है-

  • उस पर मुकदमा चलाया गया। 

Key Pointsवाक्य अशुद्धि शोधन-

  • ‘वाक्य’ भाषा की महत्त्वपूर्ण इकाई है, अत: वाक्य को बोलते व लिखते समय उसकी शुद्धता, स्पष्टता और सार्थकता का ध्यान रखना आवश्यक है।
  • यदि वाक्य में किसी तरह की अशुद्धि होती है तो आपके बोले गए वाक्य अर्थ भी बदल सकता है।
  • सामने वाले व्यक्ति को आसानी से और सही-सही समझ आ सके उसके लिए आवश्यक है कि व्याकरण के नियमों की दृष्टि से ‘वाक्य’ को शुद्ध हो।
  • अत: वाक्य को व्याकरण के नियमों के अनुसार शुद्ध करना ही ‘वाक्य अशुद्धि शोधन’ कहलाता है।

वाक्यों में अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ होती हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

  • शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि
    • कभी-कभी वाक्यों में सही शब्दों की जगह उनके ही सादृश लगने वाले शब्दों का प्रयोग अर्थ में परिवर्तन का कारण बन जाता है, जिसके कारण वाक्य का सही अर्थ ही बदल जाता है और यह वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि कहलाती है।
  • उदाहरण -
    • अशुद्ध रूप - मैं उपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे।
    • शुद्ध रूप - मैं अपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे।
    • अशुद्ध रूप - तुम हमेशा बेफ़िजूल की बातें करते हो।
    • शुद्ध रूप - तुम हमेशा फ़िजूल की बातें करते हो।

वाक्य Question 2:

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा वाक्य शुद्ध है? 

  1. मानव भगवान द्वारा बनाई गई सबसे उत्कृष्टतम कृति है। 
  2. मानव भगवान की सबसे उत्कृष्टतम कृति है। 
  3. मानव को भगवान ने उत्कृष्टतम कृति बनाया है। 
  4. मानव भगवान की उत्कृष्टतम कृति है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मानव भगवान की उत्कृष्टतम कृति है।

वाक्य Question 2 Detailed Solution

वाक्य शुद्ध है- मानव भगवान की उत्कृष्टतम कृति है।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - मानव भगवान की उत्कृष्टतम कृति है।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

  • मानव भगवान द्वारा बनाई गई सबसे उत्कृष्टतम कृति है। (कारक व पुनरावृत्ति संबंधी अशुद्धियाँ)
  • मानव भगवान की सबसे उत्कृष्टतम कृति है। (पुनरावृत्ति संबंधी अशुद्धियाँ)
  • मानव को भगवान ने उत्कृष्टतम कृति बनाया है। (कारक व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information क्रिया, पुनरावृत्ति व कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
गाँधी जी प्रतिदिन सूत बुनते थे। गाँधी जी प्रतिदिन सूत कातते थे।
कई बार वह शिमला जा आया। कई बार वह शिमला हो आया।
यह सबसे सुन्दरतम साड़ी है। यह सुन्दरतम साड़ी है।
वह बहुत जल्दी वापस लौट आया। वह बहुत जल्दी लौट आया।
आज बजट के ऊपर बहस होगी। आज बजट पर बहस होगी।
वह देर में सोकर उठता है। वह देर से सोकर उठता है।

वाक्य Question 3:

इस सरल वाक्य के मिश्र वाक्य का रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

'उसने अपने को निर्दोष घोषित किया।'

  1. उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
  2. उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।
  3. उसने कहा कि उसे निर्दोष घोषित किया जाए।
  4. उसने कहा कि मैं अपने को निर्दोष घोषित कर रहा हूँ।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।

वाक्य Question 3 Detailed Solution

 सही उत्तर 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ' है।

Key Points

  • 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है।
  • जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

अन्य विकल्प - 

वाक्य प्रकार  

वाक्य 

संयुक्त

उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।


Additional Information 

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्य Question 4:

"अहा! हिमालय की प्रकृति कितनी मनमोहक है।" - यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. विस्मयवाचक वाक्य
  2. प्रश्नवाचक वाक्य
  3. संकेतवाचक वाक्य
  4. विधानवाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : विस्मयवाचक वाक्य

वाक्य Question 4 Detailed Solution

"अहा! हिमालय की प्रकृति कितनी मनमोहक है।" - यह का वाक्य है- विस्मयवाचक वाक्य

Key Points

  • इस वाक्य में "अहा" शब्द का प्रयोग हिमालय की प्रकृति की सुंदरता पर विस्मय व्यक्त करने के लिए किया गया है, इसलिए यह एक विस्मयवाचक वाक्य है।
  • ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों, वे विस्मय वाचक वाक्य कहलाते हैं।
  • ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- अरे!, हाय!ओह!, शाबाश!, काश!
    • उदाहरण- ओह! बड़ा जुल्म हुआ। छिः! कितना गन्दा दृश्य।

Important Points अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद- 

  1. विधानवाचक वाक्य
  2. निषेधवाचक वाक्य
  3. प्रश्नवाचक वाक्य 
  4. विस्मयवाचक वाक्य
  5. आज्ञावाचक वाक्य
  6. इच्छावाचक वाक्य
  7. संकेतवाचक वाक्य
  8. संदेहवाचक वाक्य

Additional Information 
 

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानवाचक ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। भारत हमारा देश है।
निषेधवाचक जिन वाक्यों से क्रिया न होने या न किए जाने का भाव प्रकट होता है, उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों की पहचान न, मत, नहीं देखकर की जा सकती है। मैं आज स्कूल नहीं जाऊँगा।
इच्छावाचक ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।

आपकी यात्रा मंगलमय हो।

प्रश्नवाचक जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है तथा जिनमें कुछ उत्तर पाने की जिज्ञासा रहती है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। क्या, कब, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग होगा। ​वाक्य के अंत में लगे प्रश्नवाचक चिह्न (?) को देखकर की जाती है।

तुम क्या कर रहे हो?

आज्ञावाचक जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति देने-लेने का भाव प्रकट होता है, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों का दूसरा नाम आज्ञासूचक या विधिवाचक वाक्य भी है।

आप चुप रहिए।

संकेतवाचक जिन वाक्यों में एक बात या काम का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। यदि तुम मेहनत करते, तो अवश्य सफल होते। 
संदेहवाचक  जिन वाक्यों में किसी काम के होने में अनिश्चितता हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। आज वर्षा हो सकती है। 

वाक्य Question 5:

निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण छाँटिए 

  1. हम खाना खा चुके ।
  2. जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं।
  3. अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
  4. वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं।

वाक्य Question 5 Detailed Solution

जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं वाक्य मिश्र वाक्य का सही विकल्प होगा। 

  • मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य गौण उपवाक्य हों, मिश्र वाक्य कहलाते है।  

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • हम खाना खा चुके - सरल वाक्य। 
  • अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं - सरल वाक्य।
  • वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका - संयुक्त वाक्य। 

Additional Informationरचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते है -

वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य  ऐसे वाक्य जिसमे एक क्रिया और एक ही कर्ता होता है उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते है। इस देश को बनाने वाले लोग गुमनाम और गुलाम थे।
संयुक्त वाक्य  ऐसा वाक्य जिसमे दो वाक्य किसी सयोजक शब्द द्वारा जुड़े हुए हो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। वह बाजार गया और जी भर कर खरीददारी की।
मिश्रित वाक्य   जिन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य गौण उपवाक्य हों, मिश्र वाक्य कहलाते है।   ऐसे लोगों ने इस देश को बनाया, जो गुमनाम और अनपढ़ माने गए।

Top वाक्य MCQ Objective Questions

किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?

  1. प्रियतम मेरा मित्र है। 
  2. यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'
  3. हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
  4. राजेश अपना कमरा साफ़ करो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'

वाक्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points

  • संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
  • उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। 

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानार्थक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। प्रियतम मेरा मित्र है। 
निषेधात्मक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो।  मैंने खाना नही खाया है। 
आज्ञावाचक वाक्य जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। राजेश अपना कमरा साफ़ करो।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। आप कहाँ जा रहे है?
इच्छार्थक वाक्य  जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। तुम्हारा कल्याण हो।
संदेहवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
विस्मयादिबोधक वाक्य जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है।  अरे ! यह क्या हो गया।
संकेतवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।  अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।

प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)

  1. 3
  2. 4
  3. 2
  4. 1

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 3

वाक्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है। 
  • सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया। 

Additional Information

  • वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है। 
  • उदाहरण:
    • मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है। 
    • पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है । 
    • लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं । 

“अर्थ के अनुसार _______ के कुल ______भेद हैं।” सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानें की पूर्ति कीजिये।

  1. संबंध बोधक अव्यय, बारह 
  2. समुच्चय बोधक, आठ
  3. निपात, चार
  4. क्रिया विशेषण, सात  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संबंध बोधक अव्यय, बारह 

वाक्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

संबंध बोधक अव्यय, बारह  यहाँ सही विकल्प,अन्य विकल्प असंगत है। अत: सही उत्तर 1 'संबंध बोधक अव्यय, बारह ' है। 

Key Points

  • “अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक के कुल बारह भेद होते हैं।”

Additional Information

सम्बन्ध बोधक अव्यय

बारह

समुच्चय बोधक अव्यय

दो

(इससे कम अथवा अधिक गलत है वो इन दो के अंदर के भाग होते हैं।)

निपात

नौ

क्रिया - विशेषण

चार

(अर्थ के आधार पर चार ही होते हैं।)

Important Points

  • अव्यय- अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्न वाक्य के लिए सही शब्द भरें-

हिमालय पर्वत भारत के ______ में स्थित है।

  1. पूर्व
  2. उत्तर
  3. दक्षिण
  4. पश्चिम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत्तर

वाक्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

 इसका सही उत्तर विकल्प 2 'उत्तर​' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • हिमालय पर्वत भारत के उत्तर​ में स्थित है।
  • हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारतनेपालभूटानचीन और म्यांमार

मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-

  1. लिंग के कारण
  2. वचन के कारण
  3. विशेषण के कारण
  4. कारक के कारण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लिंग के कारण

वाक्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है। 

दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है। 

Key Points

  • मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा। 
  • लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं। 
    • लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिं। 
      • स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'। 
      • पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि। 
  • वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। 

Additional Information

  •  वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है। 
  • वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन। 
    • एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात। 
    • बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें। 
  • विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। 
  • विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक। 
    • कमल नीला है। 
    • रास्ता पथरीला है।   
  • दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं। 
  • कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं। 
    • यह पुस्तक राम की है 
    • चूहा बिल से बाहर निकला। 
  • इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं। 
  • कारक के 8 भेद होते हैं। 

संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई ______, कोई धनवान तो कोई ______।" सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

  1. संकीर्ण, रंक
  2. अनुदार, निर्धन
  3. अनुदार, योगी
  4. संकीर्ण, मितव्यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुदार, निर्धन

वाक्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

अनुदार निर्धन यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।

वाक्य की सरंचना देखे तो यहाँ रिक्त स्थानों पर उदार तथा धनवान का विलोम शब्द आयेंगे जो कि क्रमशः अनुदार निर्धन है। अत: सही  विकल्प 2 "अनुदार निर्धन" है।

  • पूर्ण सार्थक वाक्य-  संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई अनुदार, कोई धनवान तो कोई निर्धन।" 

Key Points

अन्य विलोम:-

शब्द

विलोम शब्द

रंक

राजा

संकीर्ण

विस्तीर्ण

योगी

भोगी

मितव्यय

अपव्ययी

Additional Information

अन्य विशेष

जो शब्द ठीक किसी शब्द के विपरीत अर्थ वाली प्रवृति के होते है वह विलोम शब्द कहलाते है, इन्हें विपरीतार्थी शब्द भी कहते है 

जैसे- दिन का विलोम शब्द रात, ऊपर का विलोम शब्द नीचे आदि

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।

  1. भाषा
  2. उपदेश
  3. दिया
  4. पाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाली

वाक्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्‍य में पाली शब्‍द का प्रयोग अनुचित क‍िया गया है। 

Key Points

  • पाली शब्‍द की शुद्ध वर्तनी पालि है। 
  • सही वाक्‍य- गौतम बुद्ध ने पाल‍ि भाषा में उपदेश द‍िया। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।

स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।

  1. फोन कर दिया
  2. कोई त्रुटि नही है
  3. स्टेशन पहुँचते ही
  4. वह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह

वाक्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण :

  • प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से  वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।

सही वाक्य: 

  • स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।

Important Points

  • वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। 
    • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है। 
    • राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है। 

Additional Information

कर्ता
वह, उसने वे, उन्होंने
कर्म उसे, उसको उन्हें, उनको
करण
उससे, उसके द्वारा
  उनसे, उनके द्वारा

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-

  1. पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
  2. तुम सबसे सुंदरतम हो।
  3. तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
  4. मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

वाक्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

शुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Key Pointsशुद्ध वाक्य है-

  • पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
    शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया।
  • तुम सबसे सुंदरतम हो।
    शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो।
  • तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
    शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है। 

Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?

पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।

  1. मेरे को
  2. मुझे
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
  4. मेरे के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

वाक्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

विकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव​ की आवश्यकता नहीं है।

Key Points

  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है
  • यहाँ सम्प्रदान कारक है। 
  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है

Additional Information

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है। 
  • जैसे- 
    • राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
    • मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
  • ये आठ प्रकार के होते हैं -
    • “कर्ता ने कर्म को, करण से।
    • संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
    • का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
    • रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
  • जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti bindaas teen patti gold download teen patti club teen patti win teen patti casino apk