विकारी शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for विकारी शब्द - Download Free PDF

Last updated on Jul 10, 2025

Latest विकारी शब्द MCQ Objective Questions

विकारी शब्द Question 1:

सोना-चाँदी शब्द किस प्रकार की संज्ञा है ?

  1. व्यक्तिवाचक
  2. भाववाचक
  3. द्रव्यवाचक
  4. समूहवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : द्रव्यवाचक

विकारी शब्द Question 1 Detailed Solution

सोना-चाँदी शब्द संज्ञा है - द्रव्यवाचक

Key Points

  • 'सोना' और 'चाँदी' दोनों ही धातुएं हैं, इसलिए ये द्रव्यवाचक संज्ञा के अंतर्गत आती हैं। 
  • जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। 
  • जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी, लोहा, सोना, चांदी, हीरा, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं।
    • ​​सबसे महंगा हीरा कोहिनूर है।

Important Pointsसंज्ञा-

  • किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
  • संज्ञा के भेद -
    • व्यक्तिवाचक संज्ञा
    • जातिवाचक संज्ञा
    • भाववाचक संज्ञा
    • समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
    • द्रव्यवाचक संज्ञा

Additional Information 
  

संज्ञा परिभाषा  उदाहरण
 व्यक्तिवाचक किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं। जैसे- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, रामायण, बाइबल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि। गोदान उपन्यास 1936 लिखा गया था।
जातिवाचक  जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। ​जैसे- मोबाइल, टीवी, गाँव, स्कूल, शहर, बगीचा, नदी, जानवर, पशु, पक्षी, गाय, लड़का आदि। मुझे कुत्ते पालने का शौक है।
भाववाचक

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि। 

विकास की आवाज़ में बहुत मिठास है।

समूहवाचक

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि।

मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

विकारी शब्द Question 2:

निम्नलिखित में से विशेषण छाँटिए -

  1. मूर्धन्य
  2. यज्ञ
  3. सत्य
  4. मधु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मूर्धन्य

विकारी शब्द Question 2 Detailed Solution

विशेषण होगा - मूर्धन्य

Key Points

  • "मूर्धन्य" एक विशेषण है। इसका अर्थ है "मूर्धा से संबंधित" या "सिर से संबंधित",
    • और इसे व्याकरण में "उच्चारण स्थान" के रूप में भी प्रयोग किया जाता है, जैसे कि "मूर्धन्य व्यंजन"। 
  • संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
  • जैसे- बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, सुंदर, कायर, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा, आदि।
    • जैसे- वह बहुत डरपोक है।

अन्य विकल्प -

  • यज्ञ - यह एक विशेष्य है, जिसका अर्थ होता है एक धार्मिक अनुष्ठान।
  • सत्य - यह भी एक विशेष्य है, जिसका अर्थ होता है सत्यता या सच्चाई।
  • मधु - यह भी एक विशेष्य है, जिसका अर्थ होता है शहद।

Additional Informationविशेष्य-

  • जिस संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताई जाती है, उसे विशेष्य कहते हैं।
    • जैसे- कोयल मीठा बोलती है। (वाक्य में 'कोयलविशेष्य शब्द और 'मीठा' विशेषण शब्द होगा।)

विकारी शब्द Question 3:

'मोर नाचता है' वाक्य में कौनसी क्रिया प्रयुक्त हुई है ?

  1. क्रिया विशेषण
  2. ​अकर्मक क्रिया
  3. सकर्मक क्रिया
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : ​अकर्मक क्रिया

विकारी शब्द Question 3 Detailed Solution

'मोर नाचता है' वाक्य में क्रिया प्रयुक्त हुई है - अकर्मक क्रिया

Key Points

  • इस वाक्य में "मोर" कर्ता है और "नाचता है" क्रिया है। नाचने का प्रभाव सीधे मोर पर ही पड़ रहा है, इसलिए यह एक अकर्मक क्रिया है। 
  • जिस क्रिया में कार्य का फल कर्ता पर ही पड़े, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं पाया जाता है।
  • अकर्मक क्रियाएँ: रोना, चलना, सोना, उठना, हँसना, दौड़ना, बैठना। 
    • उदाहरण - ​सूर्य उदय होता है।

Important Points क्रिया के भेद -

  • कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं।
    1. सकर्मक क्रिया
    2. अकर्मक क्रिया

Additional Information 

क्रिया परिभाषा उदाहरण
सकर्मक 

जिन क्रियाओं के कार्य का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है उन्हे सकर्मक क्रिया कहते है।सकर्मक क्रिया कर्म के बिना अपना भाव पूर्ण रूप से प्रकट नहीं कर पाती। सकर्मक क्रियाएँ: खाना, खेलना, देना, काटना, देखना, पीना, सीखना, बेचना, पढ़ाना, खरीदना, बुलाना।

​राम फल खाता है।

क्रिया विशेषण जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है, उन शब्दों को क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे - धीरे-धीरे, तेज, जब, तब, अवश्य, आज, जितना, जैसे, जहां, उतना आदि। खरगोश तेज़ दौड़ता है।

विकारी शब्द Question 4:

मैं इस समय कुछ कहना-सुनना नहीं चाहता। इस वाक्य में मुख्य क्रिया है -

  1. कहना
  2. सुनना
  3. कहना-सुनना
  4. चाहता

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कहना-सुनना

विकारी शब्द Question 4 Detailed Solution

मैं इस समय कुछ कहना-सुनना नहीं चाहता। इस वाक्य में मुख्य क्रिया है - कहना-सुनना

Key Points

  • वाक्य "मैं इस समय कुछ कहना-सुनना नहीं चाहता।" में मुख्य क्रिया "कहना-सुनना" है।
  • यह क्रिया कर्ता (मैं) के मुख्य कार्य (कहना और सुनना) को व्यक्त कर रही है।
  • क्रिया का एक अंश जो मुख्य अर्थ प्रदान करता है, उसे मुख्य क्रिया कहते हैं
  • अथवा कर्ता या कर्म के मुख्य कार्यों को व्यक्त करने वाली क्रिया ‘मुख्य क्रिया’ कहलाती है।
  • जैसे -
    • राधा दूध लाई।
    • मोहन ने दुकान खोली।

Important Pointsसंरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद-

  • मुख्य क्रिया, सहायक क्रिया, रंजक क्रिया, संयुक्त क्रिया, सरल क्रिया,
    • नामिक क्रिया, नामधातु क्रिया, प्रेरणार्थक क्रिया, पूर्वकालिक क्रिया, अनुकरणात्मक क्रिया।

Additional Informationसहायक क्रिया-

  • जो क्रिया पदबंध में मुख्य अर्थ न देकर उसकी सहायक हो अर्थात् मुख्य क्रिया के अतिरिक्त जो अंश बचता है, उसे सहायक क्रिया कहते हैं।
  • जैसे :- है, रहे, रहे, हो, थे, था, रहा था, होगी, होगा इत्यादि।
    • राहुल कल मार्केट जाएगा

विकारी शब्द Question 5:

मैं घर जाकर पढ़ लिया करता हूँ। इस वाक्य में मुख्य क्रिया है -

  1. जाकर
  2. पढ़
  3. लिया
  4. करता हूँ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पढ़

विकारी शब्द Question 5 Detailed Solution

मैं घर जाकर पढ़ लिया करता हूँ। इस वाक्य में मुख्य क्रिया है - पढ़ 

Key Points

  • क्रिया का एक अंश जो मुख्य अर्थ प्रदान करता है, उसे मुख्य क्रिया कहते हैं
  • अथवा कर्ता या कर्म के मुख्य कार्यों को व्यक्त करने वाली क्रिया ‘मुख्य क्रिया’ कहलाती है।
  • जैसे -
    • लड़का दौड़ता है।
    • बच्चा सोता है।

अन्य विकल्प -

  • पूर्वकालिक क्रिया - 'जाकर' 
  • संयुक्त क्रिया - 'लिया'
  • सहायक क्रिया- 'करता हूँ'

Important Points संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद-

  • मुख्य क्रिया, सहायक क्रिया, रंजक क्रिया, संयुक्त क्रिया, सरल क्रिया,
    • नामिक क्रिया, नामधातु क्रिया, प्रेरणार्थक क्रिया, पूर्वकालिक क्रिया, अनुकरणात्मक क्रिया।

Additional Information पूर्वकालिक क्रिया-

  • जब कर्ता एक कार्य को समाप्त करके तुरंत दूसरे काम में लग जाता है, तब जो क्रिया पहले ही समाप्त हो जाती है, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।
    • जैसे:- राम खाना खाकर सो गया

संयुक्त क्रिया-

  • जब दो या दो से ज़्यादा भिन्नार्थक क्रियाएं मिलकर एक पूर्ण क्रिया बनाती हैं, तो उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं
    • उदाहरण - मीना खाना खा चुकी। रमेश घर पर चला गया।

सहायक क्रिया-

  • जो क्रिया पदबंध में मुख्य अर्थ न देकर उसकी सहायक हो अर्थात् मुख्य क्रिया के अतिरिक्त जो अंश बचता है, उसे सहायक क्रिया कहते हैं।
  • जैसे:- है, रहे, रहे, हो, थे, था, रहा था, होगी, होगा इत्यादि।
    • सोहन नाच रहा है।

Top विकारी शब्द MCQ Objective Questions

निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के संरचना के आधार पर क्रिया का भेद बताइये:-

रवि दीवार रंगने लगा है।

  1. कृदंत क्रिया
  2. पूर्वकालिक क्रिया
  3. नामधातु
  4. संयुक्त क्रिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संयुक्त क्रिया

विकारी शब्द Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

रवि दीवार रंगने लगा है। वाक्य में संयुक्त क्रिया है। अतः सही उत्तर संयुक्त क्रिया होगा।
दीवार को रंगना एवं ले लेना को जोड़कर रंगने लगना  शब्द का उपयोग किया गया है, जो कि एक संयुक्त क्रिया के अंतर्गत आते हैं।

Key Points

क्रिया

जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है।
जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।

संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद इस प्रकार हैं-

(1) संयुक्त क्रिया
(2) नामधातु क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) पूर्वकालिक क्रिया
(5) मूल क्रिया
(6) नामिक क्रिया
(7) समस्त क्रिया
(8) सामान्य क्रिया
(9) सहायक क्रिया
(10) सजातीय क्रिया
(11) विधि क्रिया

क्रिया

परिभाषा

उदाहरण

संयुक्त क्रिया
 

जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसे :- बच्चा विद्यालय से लौट आया
किशोर रोने लगा
वह घर पहुँच गया।

पूर्वकालिक क्रिया

जिस वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई क्रिया हो जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हैं।

जैसे :- पुजारी ने नहाकर पूजा की
राखी ने घर पहुँचकर फोन किया।

नामधातु क्रिया

संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं।

जैसे :- टेरों ने जमीन हथिया ली।     हमें गरीबों को अपनाना चाहिए।

कृदंत क्रिया

कृत प्रत्ययों को जोडकर जो क्रिया बनाई जाती है उसे कृदंत क्रिया कहते हैं

जैसे :- चलता , भागता , दौड़ता , हँसता आदि।

समझ-बूझकर काम करना चाहिए।

विकल्पों में से चुनकर बताइए कि उक्त वाक्य में रेखांकित पद किस प्रकार की क्रिया है?

  1. संयुक्त क्रिया
  2. पुनरुक्त क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. नाम बोधक क्रिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पुनरुक्त क्रिया

विकारी शब्द Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

उक्त वाक्य में रेखांकित पद समझ-बूझकर "पुनरुक्त क्रिया" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- समझ-बूझकर काम करना चाहिए।
  • इस वाक्‍य में रेखांक‍ित शब्‍द-समूह में पुनरुक्‍त क्रिया है। 
  • पुनरुक्‍त क्रिया- संयुक्त क्रिया का वह रूप जिसमें समान अर्थ वाली या समान ध्वनि वाली क्रियाओं का संयोग होता हो उसे पुनरुक्त क्रिया कहते हैं।
  • जैसे- जाते-जाते वो ये भी ले गया।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

क्रिया  पर‍िभाषा  उदाहरण
संयुक्त क्रिया ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है।  वह खा चुका।
प्रेरणार्थक क्रिया जिस क्रिया से ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य को न करके किसी अन्य को कार्य करने की प्रेरणा देता है वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।

मालिक नौकर से कार साफ करवाता है।

नाम बोधक क्रिया उपयुक्त क्रिया का निर्माण किसी वाक्य में संज्ञा और सर्वनाम के जुड़ने से होता है। लाठी + मारना = लाठी मारना

'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?

  1. तत्पुरुष 
  2. मध्यमपुरुष
  3. उत्तम पुरुष
  4. अन्य पुरुष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उत्तम पुरुष

विकारी शब्द Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "उत्तम पुरुष" सही है।

Key Points
  • "मुझे" एक उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है।
  • उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
    • ऐसा सर्वनाम  जहां वक्ता स्वयं को प्रकट करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं।
    • उदाहरण - मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
Additional Information
  • अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम:- 
    • ऐसा सर्वनाम  जहां वक्ता श्रोता के  सिवाय किसी अन्य पुरुष के लिए करे, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। 
    • उदाहरण - वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, इसका, उसका आदि।
  • मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम:- 
    • ऐसा सर्वनाम  जहां वक्ता श्रोता के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। 
    • उदाहरण - तू, तुम, तुझे, तुम्हारा आदि।  
Important Points
  • प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
    • पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
    • निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
    • निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
    • अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
    • संबंधवाचक - जो, सो
    • प्रश्नवाचक - कौन, क्या

'अनु बहुत सुंदर लड़की है।'

उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है?

  1. विशेषण
  2. क्रियाविशेषण
  3. विशेष्य
  4. प्रविशेषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : प्रविशेषण

विकारी शब्द Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'अनु बहुत सुंदर लड़की है।' वाक्य में रेखांकित शब्द है- प्रविशेषण अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • वाक्य- अनु बहुत सुंदर लड़की है।
  • वाक्य में 'बहुत' (प्रविशेषण) शब्द 'सुंदर' (विशेषण) शब्द की विशेषता बता रहा है।

Important Points 

प्रविशेषण उदाहरण
विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द प्रविशेषण कहलाते हैं। जैसे - बहुत, बड़ा, अत्यधिक, अति, अत्यन्त, बिलकुल, खूब, थोड़ा, कम, पूर्णतः, तनिक, लगभग आदि। मोहन बड़ा ईमानदार व्यक्ति है।

Additional Information 

शब्द परिभाषा उदाहरण
विशेषण संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे - बड़ा, काला, लंबा, मीठा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि। अंगूर मीठा है।
विशेष्य विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - काला घोड़ा, चार केले, लंबी मेज बालक चतुर है। 
क्रियाविशेषण  जो शब्द क्रिया की विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं।  बालिका तेज दौड़ती है।

इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है?

  1. रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे I
  2. संगीता ने राधा को पुस्तक दी ।
  3. अनुराग ने आम और केले खरीदे ।
  4. विनीता कल से बीमार है ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संगीता ने राधा को पुस्तक दी ।

विकारी शब्द Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है - संगीता ने राधा को पुस्तक दी।

Key Points

  • 'द्विकर्मक' क्रिया वे होती हैं जिनमें दो कर्म होते हैं - एक प्रत्यक्ष कर्म और दूसरा अप्रत्यक्ष कर्म।
  • इस वाक्य में, 'संगीता' (कर्ता) ने 'पुस्तक' (प्रत्यक्ष कर्म) को 'राधा' (अप्रत्यक्ष कर्म) को दिया। 

Additional Informationअन्य विकल्पों के क्रियाएँ हैं:

  • रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'दिल्ली' (कर्म) है और 'जाना' (क्रिया) है।
  • अनुराग ने आम और केले खरीदे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'आम' और 'केले' (कर्म) हैं और 'खरीदना' (क्रिया) है।
  • विनीता कल से बीमार है - अकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में कोई कर्म नहीं है, और 'होना' (क्रिया) है।

निम्नलिखित में से अव्यय से बना विशेषण शब्द नहीं है -  

  1. अगला
  2. बाहरी
  3. पिछला
  4. कैसा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कैसा

विकारी शब्द Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

अव्‍यय से बना विशेषण शब्‍द "कैसा" नहीं है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

Key Points

  • अगला, बाहरी और प‍िछला सभी शब्‍द अव्‍यय से बने हुए विशेषण है। 
  • कैसा शब्‍द अव्‍यय से बना हुआ व‍िशेषण नहीं है। 

Important Points 

क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद -

क्रिया-विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

कालवाचक

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

राघव कल मेरे घर आया था।

रीतिवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है।

स्थानवाचक

ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं  स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ।

परिमाणवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम थोड़ा कम खाओ।,वह बहुत ज्यादा दौड़ता है।

Additional Information
प्रकार  परिभाषा 
अव्‍यय  ऐसे शब्द जिसमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता वह शब्द अव्यय कहलाते हैं।

नामधातु क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में है ?

  1. उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली । 
  2. मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई ।
  3. वह खाना खाकर सो गया ।
  4. सुरेश ने एक महल बनवाया ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली । 

विकारी शब्द Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

"उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।" इस वाक्‍य में नामधातु क्र‍िया का प्रयोग हुआ है। 

Key Points

  • नामधातु क्र‍िया युक्‍त वाक्‍य- उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।
  • उपर्युक्त वाक्य में हाथ (संज्ञा) है,  हथिया (नामधातु) है,  हथियाना (क्रिया) है।
  • अतः वाक्य नामधातु क्रिया का उदाहरण है।
क्रिया  पर‍िभाषा  उदाहरण
 नामधातु क्र‍िया  क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं।  उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

वाक्‍य प्रकार 
मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई। प्रेरणार्थक क्रिया
वह खाना खाकर सो गया। पूर्वकालिक क्रिया
सुरेश ने एक महल बनवाया। प्रेरणार्थक क्रिया

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण होगा?

  1. कड़कड़ाती
  2. तेजस्वी
  3. ओजस्वी 
  4. तेज

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ओजस्वी 

विकारी शब्द Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण ओजस्वी है। 

  • विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं। 
    • ओजस्वी का अर्थ होता है - शक्तिशाली, प्रभावशाली
    • भाषण का अर्थ होता है - कथन 
    • उदाहरण - उस नेता ने प्रभावशाली भाषण दिया। 

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • कड़कड़ाती का अर्थ - ज़ोरदार
    • उदाहरण - आज बहुत कड़ाके की ठंड है। 
  • तेजस्वी का अर्थ - तेजवाला, प्रतापी
    • उदाहरण - राम एक तेजस्वी बालक है। 
  • तेज का बहुत अर्थ होता है - चमक,  द्रुतगामी और तीक्ष्ण धारवाला
    • उदाहरण - 
      • उसकी आँखें तेज चमक रही थी। ​
      • श्याम बहुत तेज दौड़ता है। 
      • उसकी तलवार में तेज था। 

पेड़ बढ़ता गया।

इस वाक्य में प्रयुक्त संयुक्त क्रिया का नाम बताइए। 

  1. नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया 
  2. अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया 
  3. अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया 
  4. समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया 

विकारी शब्द Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर "नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंग‍त हैं। 

Key Points

  • पेड़ बढ़ता गया। इस वाक्‍य में नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया का प्रयोग किया गया है। 
क्रिया  परिभाषा  उदहारण
नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया वर्तमानकालिक कृदंत के आगे आना, जाना या रहना क्रिया जोड़ने से जिस क्रिया का निर्माण होता है उसे नित्यताबोधक क्रिया कहते हैं। नित्यताबोधक क्रिया में कृदंत के लिंग और वचन विशेष्य के अनुसार बदलते हैं।  पेड़ बढ़ता गया।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

क्रिया  परिभाषा  उदाहरण
अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया में किसी कार्य को ठीक ढंग से पूरा करने के लिए अवकाश का बोध हो ,उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। भाई मुश्किल से सो पाया।
अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया में कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो ,उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। मुझे 'मंदिर' जाने दो।
समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता ,व्यापार की समाप्ति का बोध हो, उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। रमेश खा चुका है।

निम्नलिखित में विशेषण है-

  1. लम्बाई
  2. बुढ़ापा
  3. समझ
  4. शांत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शांत

विकारी शब्द Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से ‘शांत’ शब्द विशेषण है। अत: विकल्प 4शांत सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • ‘शांत’ शब्द गुणवाचक विशेषण है।
  • जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण, दोष, आकार-प्रकार रंग रूप गंध आदि बताते हैं, वे शब्द गुणवाचक विशेषण कहलाते है। गुणवाचक विशेषण के कुछ रूपों के उदाहरण इस प्रकार हैं:
  • गुणबोधक: सच्चा, दानी, न्यायी, सीधा, शान्त आदि।
  • दोष बोधक: बुरा, लालची, दुष्ट, अनुचित आदि।
  • रंगबोधक: लाल, धुंधला, फीका आदि।
  • अवस्थाबोधक:  लम्बा, पतला, हल्का, बूढ़ा आदि।

Additional Information

विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। विशेषण विकारी शब्द होते हैं एवं इन्हें सार्थक शब्दों के आठ भेदों में से एक माना जाता है। बड़ा, काला, लम्बा, दयालु आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold download apk teen patti real cash game teen patti master 51 bonus teen patti all game