Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य, कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य, कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है - राज्यों को अनुदान दिया।
Key Points
- उपरोक्त वाक्य में कर्ता प्रधान है तथा उसी के लिए ‘दिया’ क्रिया का प्रयोग हुआ है, इसलिए यहाँ कर्तृवाच्य है।
- जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।
- जैसे - माधव क्रिकेट खेलता है।
अन्य विकल्प कर्मवाच्य का उदाहरण -
- मोहन द्वारा पढ़ा जा रहा है।
- भारतवासियों द्वारा महात्मा गांधी नहीं भुलाए जा सकते।
- शीला द्वारा पत्र लिखा जा रहा है।
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
माधव द्वारा क्रिकेट खेला जाता है। |
भाववाच्य |
जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। |
माधव से क्रिकेट नहीं खेला जाता। |
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.