हिन्दी साहित्य MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for हिन्दी साहित्य - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Apr 9, 2025

பெறு हिन्दी साहित्य பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் हिन्दी साहित्य MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions

Top हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions

हिन्दी साहित्य Question 1:

बंगदूत पत्रिका के संपादक कौन थे?

  1. राजा राम मोहन राय
  2. प्रेम नारायण
  3. भारतेन्दु हरिश्चंद्र
  4. देवी सहाय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : राजा राम मोहन राय

हिन्दी साहित्य Question 1 Detailed Solution

बंगदूत पत्रिका के संपादक ‘राजा राम मोहन राय’ थे। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 1 ‘राजा राम मोहन राय’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

स्पष्टीकरण:

कलकत्ता से प्रकाशित ‘बंगदूत’ का आरंभ 9 मई सन 1829 से हुआ था। यह पत्रिका एक साथ चार भाषाओं (बांग्ला, हिन्दी, उर्दू एवं बनारसी) में छपती थी। इसके प्रकाशक राजा राम मोहन राय थे। उन्होने 1829 में ‘बंगाल हेराल्ड’ के साथ इसका प्रकाशन प्रारम्भ किया।

Additional Information

अन्य विकल्प:

संपादक

पत्रिका

वर्ष एवं स्थान

प्रेम नारायण

मालवा अखबार

1849, मालवा (साप्ताहिक)

भारतेन्दु हरिश्चंद्र

कविवाचन सुधा

1868, काशी (मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक)

देवी सहाय

धर्म दिवाकर

1883, कलकत्ता

हिन्दी साहित्य Question 2:

जब कोई सरकारी पत्र ज्ञापन या कार्यालय ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषितयों को भेजा जाए उसे क्या कहते है?

  1. आदेश
  2. अनुस्मारक पत्र
  3. अधिसूचना
  4. परिपत्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : परिपत्र

हिन्दी साहित्य Question 2 Detailed Solution

जब कोई सरकारी पत्र ज्ञापन या कार्यालय ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषितयों को भेजा जाए उसे 'परिपत्र' कहते हैं।

शेष विकल्प असंगत हैं।

अतः सही विकल्प 'परिपत्र' है।

अन्य विकल्प

 

परिपत्र या सर्कुलर       

जब कोई सरकारी पत्र या ज्ञापन एक साथ अनेक विभागों, अधिकारियों या कर्मचारियों को भेजा जाता है, तो उसे परिपत्र या गश्तीपत्र भी कहते हैं। इसमें प्रेषक एक ही अधिकारी होता है तथा पाने वाले अनेक होते हैं।

अधिसूचना (नोटिफिकेशन)

 

राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण और उनके अवकाश स्वीकृति की सूचनाओं को राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए अधिसूचना का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा सरकारी अधिकारियों को अधिकार सौंपने, वापस लेने के लिए नए नियम, उपनियमों व आदेशों को लागू करने के लिए अधिसूचना का प्रयोग किया जाता है। इसमें अन्य आलेख की भाँति संख्या, दिनांक तथा विभागीय अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं।

आदेश पत्र

सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों से संबंधित नियम अथवा सूचना के लिए जो पत्रलिखे जाते हैं कार्यालय आदेश कहलाते हैं। सामान्यतः कार्यालय आदेश का प्रयोग नियुक्ति, पदोन्नति, अवकाश स्वीकृति, स्थानांतरण एवं कार्य संपादन संबंधी नियम आदि के प्रयोग के लिए किया जाता है। इसमें संबोधन और स्वनिर्देश नहीं होता है।

 

अनुस्मारक या स्मरण पत्र

जो पत्र स्मरण दिलाये उसे अनुस्मारक पत्र कहते हैं। जब भेजे हुए पत्र का कई दिनों तक उत्तर नहीं आता है तब जो पत्र याद दिलाने के लिए भेजा जाता है उसे अनुस्मारक पत्र कहते हैं।

 

हिन्दी साहित्य Question 3:

गोस्वामी तुलसीदास की कृति है

  1. रामचंद्रिका
  2. हनुमन्नाटक
  3. भक्तमाल
  4. कृष्णगीतावली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कृष्णगीतावली

हिन्दी साहित्य Question 3 Detailed Solution

गोस्वामी तुलसीदास की कृति 'कृष्णगीतावली'

Key Pointsरामचंद्रिका- यह केशवदास जी की प्रसिद्द रचना है।

इनकी अन्य रचनाएँ- रसिकप्रिया, कविप्रिया, नखशिख, छंदमाला, आदि।

हनुमन्नाटक- हृदयरामजी की प्रमुख रचना। 

भक्तमाल-  यह नाभादास का बहुत प्रसिद्ध हिन्दी ग्रंथ है।

अन्य रचनाएँ- 'भक्तमाल', 'अष्टयाम', 'रामभक्ति संबंधी स्फुट पद' आदि।

Additional Information

तुलसीदास जी की प्रमुख रचनाएँ

  1. रामचरितमानस
  2. रामललानहछू
  3. वैराग्य-संदीपनी
  4. बरवै रामायण
  5. पार्वती-मंगल
  6. जानकी-मंगल
  7. रामाज्ञाप्रश्न
  8. दोहावली
  9. कृष्णगीतावली

हिन्दी साहित्य Question 4:

निम्नलिखित में से भारत-भारती सम्मान किसे नहीं मिला?

  1. केदारनाथ सिंह  
  2. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
  3. धर्मवीर भारती 
  4. महादेवी वर्मा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

हिन्दी साहित्य Question 4 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 सूर्यकांत त्रिपाठी निरालाहैं। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

  • दिए गए विकल्पों में भारत-भारती सम्मान ‘सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’’ को नहीं मिला है।
  • सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं। जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा के साथ हिन्दी साहित्य में छायावाद के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं।

अन्य विकल्प:

नाम

सम्मान

वर्ष

केदारनाथ सिंह

भारत-भारती

2008

धर्मवीर भारती

भारत-भारती

1990

महादेवी वर्मा

भारत-भारती

1982

  • भारत-भारती उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।
  • यह पुरस्कार उत्तर-प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • पुरस्कार में भारत-भारती सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न, अंग-वस्त्र तथा पाँच लाख दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

हिन्दी साहित्य Question 5:

हिन्दी भाषा की कितनी उपभाषाएँ हैं ? 

  1. चार
  2. दस
  3. आठ
  4. पाँच

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाँच

हिन्दी साहित्य Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से "पाँच" हिन्दी भाषा की उपभाषाएँ हैं। 

Key Points

  • हिंदी भाषा का विकास शौरसेनी, मागधी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से पाँच उपभाषाओं-
  • पश्चिमी हिंदी, पहाड़ी, राजस्थानी, बिहारी और पूर्वी हिंदी के रूप में हुआ है।
  • इन उपभाषाओं से विभिन्न बोलियाँ विकसित हुईं।

Important Pointsबोली -  

  • एक छोटे क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा बोली कहलाती है। बोली में साहित्य रचना नहीं होती है।

उपभाषा - 

  • अगर किसी बोली में साहित्य रचना होने लगती है और क्षेत्र का विकास हो जाता है,
  • तो वह बोली न रहकर उपभाषा बन जाती है।

भाषा-

  • साहित्यकार जब उस भाषा को अपने साहित्य के द्वारा परिनिष्ठित सर्वमान्य रूप प्रदान कर देते हैं,
  • तथा उसका और क्षेत्र विस्तार हो जाता है तो वह भाषा कहलाने लगती है।

Additional Information

उपभाषा बोलियाँ मुख्य क्षेत्र
राजस्थानी मारवाड़ी(पश्चिमी राजस्थानी),

जयपुरी या ढुँढाड़ी(पूर्वी राजस्थानी), मेवाती (उत्तरी राजस्थानी), मालवी(दक्षिणी राजस्थानी),

राजस्थान
पश्चिमी हिन्दी (आकार बहुला)कौरवी या खड़ी बोली,बाँगरू या हरियाणवी

(ओकार बहुला)ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली

हरियाणा, उत्तर प्रदेश
पूर्वी हिन्दी अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश
बिहारी भोजपुरी, मगही बिहार, उत्तर प्रदेश
पहाड़ी पहाड़ी, कुमाऊँनी, गढ़वाली उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश

हिन्दी साहित्य Question 6:

पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है :

  1. कौरवी
  2. खड़ी बोली
  3. कन्नौजी
  4. अवधी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अवधी

हिन्दी साहित्य Question 6 Detailed Solution

पश्चिमी हिन्दी की बोली अवधी नहीं है।

  • यह अवध क्षेत्र में बोली जाती है।

Key Pointsअवधी-

  • यह उत्तर प्रदेश के "अवध क्षेत्र" लखनऊरायबरेलीसुल्तानपुरबाराबंकीउन्नावहरदोईसीतापुरलखीमपुर गोंडा,बस्ती आदि जिलों में बोली जाती है।
  • गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस अवधी में लिखी गयी है।

Additional Informationकौरवी-

  • कौरवी दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बोली जानेवाली मध्य हिंद-आर्य बोलियों में से एक है।
  • कौरवी से पुरानी हिंदी का विकास हुआ।

खड़ी बोली-

  • खड़ी बोली यानि ठेठ हिंदी जिसपर अवधी या ब्रजभाषा की छाप ना हो।
  • 18वीं शताब्दी में खड़ी बोली में लिखना प्रारंभ हुआ।
  • खड़ी बोली का साहित्य काफी समृद्ध है।

कन्नौजी-

  • कन्नौज और उसके आस-पास बोली जाने वाली भाषा को कन्नौजी या कनउजी भाषा कहते हैं।
  • ‘कान्यकुब्ज’ से ‘कन्नौज’ शब्द व्युत्पन्न हुआ और कन्नौज के आस-पास की बोली ‘कन्नौजी’ नाम से अभिहित की गयी।

हिन्दी साहित्य Question 7:

अज्ञेय जी हिंदी के ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन-से क्रम के कवि हैं ?

  1. दूसरे 
  2. तीसरे 
  3. चौथे 
  4. पाँचवें 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : तीसरे 

हिन्दी साहित्य Question 7 Detailed Solution

अज्ञेय जी हिंदी के ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वालों में तीसरे नंबर के कवि हैं।

Important Points

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है।
  • पुरस्कार में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।

Key Points ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले साहित्यकारों की निम्न सूची-

नाम वर्ष कृति
सुमित्रानंदन पंत 1968 चिदंबरा
रामधारी सिंह दिनकर 1972 उर्वशी
अज्ञेय 1978 कितनी नावों में कितनी बार
महादेवी वर्मा  1982 यामा
नरेश मेहता 1992  

हिन्दी साहित्य Question 8:

गिरिराज किशोर को प्राप्त पुरस्कार के संबंध में रचना और पुरस्कार का कौन-सा जोड़ सही है?

  1. ढाई घर - साहित्य अकादमी पुरस्कार
  2. बेईमान - नताली पुरस्कार
  3. अर्द्धनारीश्वर – व्यास सम्मान
  4. आवां - ज्ञानपीठ पुरस्कार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : ढाई घर - साहित्य अकादमी पुरस्कार

हिन्दी साहित्य Question 8 Detailed Solution

गिरिराज किशोर को प्राप्त पुरस्कार के संबंध में रचना और पुरस्कार का "ढाई घर - साहित्य अकादमी पुरस्कार" जोड़ सही है।

Key Points

  • गिरिराज किशोर को सन 1992 में ढाई घर नामक उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
  • 1954 से हिंदी साहित्‍य अकादमी कि स्थापना हुई और पुरस्‍कारों की शुरुआत की गई थी।
  • 1955 में माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी कविता 'हिम-तरंगिनी' के लिए हिंदी साहित्‍य अकादमी दिया गया था।

Additional Information

  • व्यास सम्मान - पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में रामविलास शर्मा की कृति 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी' के लिए दिया गया था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार - प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था. जिसके बाद यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है। 

हिन्दी साहित्य Question 9:

कौन-सी भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?

  1. मलयालम 
  2. बोड़ो 
  3. मिजो 
  4. गुजराती

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मिजो 

हिन्दी साहित्य Question 9 Detailed Solution

"मिजो" भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है।

Key Pointsभारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है।

इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।

Additional Information(1) असमिया, ( 2 ) बंगाली (3) गुजराती, (4) हिंदी, (5) कन्नड, (6) कश्मीरी, (7) कोंकणी, (8) मलयालम, ( 9 ) मणिपुरी,

(10) मराठी, (11) नेपाली, ( 12 ) उड़िया, ( 13 ) पंजाबी, ( 14 ) संस्कृत, ( 15 ) सिंधी, ( 16 ) तमिल, ( 17 ) तेलुगू (18) उर्दू

(19) बोडो, (20)संथाली (21मैथिली (22)डोंगरी

हिन्दी साहित्य Question 10:

'भाषा संवर्धिनी सभा' कहाँ स्थापित की गई थी? 

  1. देवरिया
  2. प्रयाग
  3. अलीगढ़ 
  4. वाराणसी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अलीगढ़ 

हिन्दी साहित्य Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर अलीगढ़ है।  

  • अलीगढ़ में 1877 में भाषा संवर्धिनी सभा बनी। 
  • 'भाषा संवर्धिनी सभा' के संस्थापक बाबू तोताराम थे। 

Key Points

बाबू तोताराम

  • इनका जन्म अलीगढ़ के नगला सिंह में 1847 में हुआ।
  • हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 'भारत-बंधु' पत्र निकाला।
  • भारतवर्षीय नेशनल एसोसिएशन का गठन किया।
  • 1894 में सार्वजनिक पुस्तकालय की नींव डाली जिसका नाम लायल लाइब्रेरी रखा गया। 
  • इन्होंने 11 ग्रंथों की रचना की। 
  • 7 दिसंबर 1902 में तोताराम का निधन हो गया।
Get Free Access Now
Hot Links: lucky teen patti teen patti rummy 51 bonus teen patti 100 bonus