हिन्दी साहित्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for हिन्दी साहित्य - Download Free PDF

Last updated on Jul 17, 2025

Latest हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions

हिन्दी साहित्य Question 1:

"यशोधरा, जयद्रथवध और भारत भारती" - इन काव्यों के कवि हैं -

  1. महादेवी वर्मा
  2. रामधारी सिंह दिनकर
  3. मैथिली शरणगुप्त
  4. जयशंकर प्रसाद
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैथिली शरणगुप्त

हिन्दी साहित्य Question 1 Detailed Solution

"यशोधरा, जयद्रथवध और भारत भारती" - इन काव्यों के कवि हैं - 'मैथिली शरणगुप्त'

  • यशोधरा (1932)
  • जयद्रथ वध (1910)
  • भारत भारती (1912)

Key Points

मैथिलीशरण गुप्त:-

  • मैथिलीशरण गुप्त (जन्म- 3 अगस्त, 1886, झाँसी; मृत्यु- 12 दिसंबर, 1964, झाँसी) खड़ी बोली के प्रथम महत्वपूर्ण कवि थे।
  • इन्हें 'राष्ट्रकवि' के नाम से भी जाना जाता है। 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा से आपने खड़ी बोली को अपनी रचनाओं का माध्यम बनाया।

कृतियां (रचनाएं) :-

  • रंग में भंग (1909)
  • शकुंतला (1914)
  • पंचवटी (1915)
  • किसान (1916)
  • सैरंध्री (1927)
  • वकसंहार (1927)
  • द्वापर (1936)
  • विष्णुप्रिया (1957)
  • रत्नावली (1960)

Additional Informationमहादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं:-

  • नीहार (1930)
  • रश्मि (1932)
  • नीरजा (1934)
  • सांध्यगीत (1936)
  • दीपशिखा (1942)
  • सप्तपर्णा (1949)

रामधारी सिंह 'दिनकर' की प्रमुख रचनाएं:-

  • प्रणभंग (1929)
  • रेणुका (1935)
  • हुंकार (1938)
  • रसवन्ती (1939)
  • कुरूक्षेत्र (1946)
  • रश्मिरथी (1952)
  •  उर्वशी (1961)

जयशंकर प्रसाद की प्रमुख रचनाएं:-

  • प्रेम-पथिक (1909)
  • चित्राधार (1918)
  • कानन कुसुम (1913)
  • झरना (1918)
  • आँसू  (1924)
  • लहर (1934)
  • कामायनी (1936)

हिन्दी साहित्य Question 2:

जयशंकर 'प्रसाद' की कृति है:

  1. आँसू
  2. चन्द्रगुप्त
  3. स्कंदगुप्त
  4. उक्त सभी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उक्त सभी

हिन्दी साहित्य Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर 'उक्त सभी' है। 

Key Points

  • दिए गए साभी विकल्प 'आँसू, चन्द्रगुप्त और स्कंदगुप्त' ये सभी कृतियाँ जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित हैं। 
  • जयशंकर प्रसाद हिंदी साहित्य में छायावादी काव्याधारा के कवि हैं। 
  • जयशंकर प्रसाद ने गद्य आऊर पद्य दोनों मेन साहित्य रचना की है। 
  • कामायनी प्रसाद जी द्वारा रचित महाकाव्य है। 
  • प्रसाद की रचनाएँ- 
  • काव्य- चित्राधार, कानन-कुसुम, करूणालय, महाराणा का महत्व, प्रेम-पथिक, झरना, लहर, कामायनी और प्रसाद-संगीत।
  • नाटक- प्रायश्चित्त, सज्जन, कल्याणी-परिणय, अजात-शत्रु, विशाख, जनमेजय का नागयज्ञ, कामना, एक-घूँट, ध्रुवस्वामिनी।

Additional Information

  • छायावाद कविता वाणी का वह लावण्य है जो स्वयं मे मोती के पानी जैसी छाया, तरलता और युवती के लज्जा भूषण जैसी श्री से संयुक्त होता है।
  • यह तरल छाया और लज्जा श्री ही छायावाद कवि की वाणी का सौंदर्य है।

हिन्दी साहित्य Question 3:

अंधायुग के रचनाकार हैं -

  1. श्री नरेष मेहता
  2. भवानी प्रसाद मिश्र
  3. धर्मवीर भारती
  4. श्रीकांत वर्मा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : धर्मवीर भारती

हिन्दी साहित्य Question 3 Detailed Solution

उपर्युक्त प्रश्न का सही उत्तर धर्मवीर भारती है

Key Points

  • अंधा युग, धर्मवीर भारती द्वारा रचित हिंदी काव्य नाटक है।
  • इस गीतिनाट्य का प्रकाशन सन् 1955 ई. में हुआ था। इसका कथानक महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पर आधारित है।
  • इसमें युद्ध और उसके बाद की समस्याओं और मानवीय महत्वाकांक्षा को प्रस्तुत किया गया है।

Additional Information

  • धर्मवीर भारती (24 दिसंबर, 1926- 4 सितंबर, 1997) आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे।
  • वे एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक भी थे।
  • डॉ धर्मवीर भारती को 1972में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • उनका उपन्यास गुनाहों का देवता सदाबहार रचना मानी जाती है।
  • सूरज का सातवां घोड़ा को कहानी कहने का अनुपम प्रयोग माना जाता है.

हिन्दी साहित्य Question 4:

'पूस की रात' (कहानी) के रचयिता हैं :

  1. शिवपूजन सहाय
  2. प्रसाद
  3. प्रेमचंद
  4. निराला
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रेमचंद

हिन्दी साहित्य Question 4 Detailed Solution

'पूस की रात' (कहानी) के रचयिता हैं - प्रेमचंद

Key Pointsपूस की रात-

  • रचनाकार - प्रेमचंद
  • विधा - कहानी
  • प्रकाशन वर्ष - 1930 ई.
  • मुख्य पात्र - हल्कू किसान, उसकी पत्नी मुन्नी, सहना जो कर्ज वसूलने आता है। 
  • विषय - एक किसान "हल्कू "की कठिनाई चित्रित किया गया है।

Important Pointsप्रेमचंद-

  • जन्म- 1880 - 1936 ई.
  • भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं 
  • प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। 
  • कहानी-
    • बड़े घर की बेटी (1910)
    • नमक का दरोगा (1913)
    • सज्जनता का दण्ड (1916)
    • पंच परमेश्वर (1916)
    • आप बीती (1923)  
    • शतरंज के खिलाड़ी (1925) आदि।

Additional Informationशिवपूजन सहाय-

  • जन्म- 1893 -1963 ई.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार थे। 
  • कहानी-संग्रह- 
    • विभूति (1926 ई.)

जयंशकर प्रसाद-

  • जन्म- 1889-1937 ई.
  • हिन्दी कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे। 
  • कहानी-संग्रह-
    • छाया (1912 ई.)
    • प्रतिध्वनि (1926 ई.)
    • आकाशदीप (1929 ई.)
    • आँधी (1931 ई.)
    • इन्द्रजाल (1936 ई.) आदि 

सूर्यकान्‍त त्र‍िपाठी निराला-

  • जन्म- 1896 -1961 ई.  
  • हिन्दी के छायावादी कवियों में कई दृष्टियों से विशेष महत्त्वपूर्ण हैं।
  • निराला जी एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार थे।
  • कहानी संग्रह-
    • लिली (1934 ई.)
    • सखी (1935 ई.)
    • सुकुल की बीवी (1941 ई.)
    • चतुरी चमार (1945 ई.) 
    • देवी (1948 ई.) आदि 

हिन्दी साहित्य Question 5:

सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना कौन सी है?

  1. पल्लव
  2. उर्वशी
  3. वीरों का कैसा हो बसंत
  4. सुहाग के नूपुर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : वीरों का कैसा हो बसंत

हिन्दी साहित्य Question 5 Detailed Solution

इसका सही उत्तर विकल्प 3 'वीरों का कैसा हो बसंत' होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points 

  • सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना 'वीरों का कैसा हो बसंत' है।
  • सुभद्रा कुमारी चौहान हिंदी की प्रमुख कवयित्री हैं।
  • इनके दो कविता संग्रह तथा तीन कथा संग्रह प्रकाशित हुए हैं। 
  • इनकी प्रसिद्धि झाँसी की रानी (कविता) के कारण है।

Important Pointsअन्य विकल्प:

  • पल्लव- सुमित्रानंदन पंत
  • उर्वशी- रामधारी सिंह दिनकर
  • सुहाग के नूपुर- अमृतलाल नागर

Top हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions

“जयद्रथ वध”

किस लेखक/लेखिका की कृति है?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. सुमित्रानंदन पंत
  3. महादेवी वर्मा
  4. मैथिलीशरण गुप्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैथिलीशरण गुप्त

हिन्दी साहित्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘मैथलीशरण गुप्त’ यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

"जयद्रथ वध" महाभारत के एक पात्र पर आधारित एक अद्भुत रचना है, जिसके लेखक विकल्प 4. राष्ट्रीय कवि 'मैथिलीशरण गुप्त' है।

  • यह महाभारत पर आधारित खंडकाव्य है।
  • हरिगीतिका छंद में रचा गया है।
  • मैथिलीशरण गुप्त खड़ी बोली के मह्त्वपूर्ण कवियों में से है।

“ब्राम्ही”

से किस लिपि की उत्पत्ति हुई है?

  1. देवनागरी
  2. खरोष्ठी
  3. कैथी
  4. उपरोक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : देवनागरी

हिन्दी साहित्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

देवनागरी, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • देवनागरी  भारत, नेपाल, तिब्बत और दक्षिण पूर्व एशिया की लिपियों के ब्राह्मी लिपि परिवार का हिस्सा है।
  • अत: सही विकल्प 1 'देवनागरी' है।

Additional Information

अन्य विशेष

लिपि

उत्पत्ति

खरोष्ठी

इसे विदेशी उद्गम लिपि यानी अरामाइक और सीरियाई लिपि से विकसित माना जाता है।

गुरमुखी

इसमें पंजाबी भाषा लिखी जाती है। इसकी उत्पत्ति सारदा लिपि अथवा देवनागरी दोनों से मानी जाती है।

कैथी

कैथी लिपि का उपयोग मद्यकालीन भारत में उत्तर भारत क्षेत्र में किया जाता था।

“लज्जा” किस लेखक/लेखिका की कृति है?

  1. तस्लीमा नसरीन
  2. यशपाल
  3. कन्हैया लाल
  4. जैनेन्द्र कुमार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तस्लीमा नसरीन

हिन्दी साहित्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

तस्लीमा नसरीन, यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है। 

  • लज्जा 1993 में प्रकाशित एक बांग्ला उपन्यास है। अत: सही विकल्प तस्लीमा नसरीन है।

Additional Information

अन्य रचनकारों की प्रमुख रचनाएँ-

यशपाल

झूठा सच, मेरी तेरी उसकी बात, दादा कॉमरेड, फूलो का कुर्ता आदि|

तस्लीमा नसरीन

लज्जा, अमार मेयबाला आदि|

कन्हैया लाल

लोपामुद्रा, लोह मर्शिनी

जैनेन्द्र कुमार

परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी आदि।

इनमें से कौन-सी कृति अज्ञेय की है?

  1. संसद से सड़क तक
  2. मछली घर
  3. हरी घास पर क्षण भर
  4. साये में धूप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हरी घास पर क्षण भर

हिन्दी साहित्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

हरी घास पर क्षण भर कृति अज्ञेय की है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 3 हरी घास पर क्षण भर होगा ।

Key Points

रचना

रचनाकार

संसद से सड़क तक

धूमिल

मछली घर

सुशील कुमार

हरी घास पर क्षण भर

अज्ञेय

साये में धूप

दुष्यंत कुमार

कुण्डलिया छंद किन दो छंदों के योग से बनता है?

  1. दोहा-रोला 
  2. दोहा-उल्लाला
  3. दोहा-सोरठा
  4. रोला-उल्लाला

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दोहा-रोला 

हिन्दी साहित्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

कुण्डलिया छंद दोहा-रोला छंदों के योग से बनता है।  

  • कुंडलियाँ एक विषम मात्रिक छंद होता है।
  • यह दोहा-रोला छंदों के योग से बनता है। 
  • पहले एक दोहा और बाद में दोहा के चौथे चरण से यदि एक रोला रख दिया जाए तो वह कुंडलिया छंद बन जाता है। 

उदाहरण

  • रत्नाकर सबके लिए, होता एक समान।
  • बुद्धिमान मोती चुने, सीप चुने नादान॥
  • सीप चुने नादान,अज्ञ मूंगे पर मरता।
  • जिसकी जैसी चाह,इकट्ठा वैसा करता।
  • ‘ठकुरेला’ कविराय, सभी खुश इच्छित पाकर।
  • हैं मनुष्य के भेद, एक सा है रत्नाकर॥

Additional Information  मात्रिक छन्द - 

चौपाई
  • प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ 
  • चरण के अन्त में दो गुरु 
रोला 
  • प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ 
  • 13 मात्राओं पर ‘यति’
हरिगीतिका
  • प्रत्येक चरण में 28 मात्राएँ
  • अन्त में लघु और गुरु 
  • 16 व 12 मात्राओं पर यति 
दोहा
  • 24 मात्राएँ 
  • विषम चरण में 13-13 मात्राएँ  
  • सम चरण में 11-11 मात्राएँ
सोरठा
  • विषम चरण में 11-11 मात्राएँ
  • सम चरण में 13-13 मात्राएँ
उल्लाला
  • विषम चरण में 15-15 मात्राएँ
  • सम चरण में 13-13 मात्राएँ
छप्पय
  • प्रथम चार चरण रोला
  • अन्तिम दो चरण उल्लाला
बरवै
  • विषम चरण में 12-12 मात्राएँ 
  • सम चरण में 7-7 मात्राएँ 

गीतिका

  • कुल 26 मात्राएँ 
  • 14-12 पर यति
  • चरण के अन्त में लघु-गुरु आवश्यक 

वीर 

  • कुल 31 मात्राएँ 
  • प्रत्येक चरण में 16, 15 पर यति
  • गुरु-लघु होना आवश्यक
कुण्डलिया
  • प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ
  • प्रथम दो चरण दोहा
  • बाद के चार चरण रोला 

जब कोई सरकारी पत्र ज्ञापन या कार्यालय ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषितयों को भेजा जाए उसे क्या कहते है?

  1. आदेश
  2. अनुस्मारक पत्र
  3. अधिसूचना
  4. परिपत्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : परिपत्र

हिन्दी साहित्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

जब कोई सरकारी पत्र ज्ञापन या कार्यालय ज्ञापन एक साथ अनेक प्रेषितयों को भेजा जाए उसे 'परिपत्र' कहते हैं।

शेष विकल्प असंगत हैं।

अतः सही विकल्प 'परिपत्र' है।

अन्य विकल्प

 

परिपत्र या सर्कुलर       

जब कोई सरकारी पत्र या ज्ञापन एक साथ अनेक विभागों, अधिकारियों या कर्मचारियों को भेजा जाता है, तो उसे परिपत्र या गश्तीपत्र भी कहते हैं। इसमें प्रेषक एक ही अधिकारी होता है तथा पाने वाले अनेक होते हैं।

अधिसूचना (नोटिफिकेशन)

 

राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण और उनके अवकाश स्वीकृति की सूचनाओं को राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए अधिसूचना का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा सरकारी अधिकारियों को अधिकार सौंपने, वापस लेने के लिए नए नियम, उपनियमों व आदेशों को लागू करने के लिए अधिसूचना का प्रयोग किया जाता है। इसमें अन्य आलेख की भाँति संख्या, दिनांक तथा विभागीय अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं।

आदेश पत्र

सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों से संबंधित नियम अथवा सूचना के लिए जो पत्रलिखे जाते हैं कार्यालय आदेश कहलाते हैं। सामान्यतः कार्यालय आदेश का प्रयोग नियुक्ति, पदोन्नति, अवकाश स्वीकृति, स्थानांतरण एवं कार्य संपादन संबंधी नियम आदि के प्रयोग के लिए किया जाता है। इसमें संबोधन और स्वनिर्देश नहीं होता है।

 

अनुस्मारक या स्मरण पत्र

जो पत्र स्मरण दिलाये उसे अनुस्मारक पत्र कहते हैं। जब भेजे हुए पत्र का कई दिनों तक उत्तर नहीं आता है तब जो पत्र याद दिलाने के लिए भेजा जाता है उसे अनुस्मारक पत्र कहते हैं।

 

'भाषा संवर्धिनी सभा' कहाँ स्थापित की गई थी? 

  1. देवरिया
  2. प्रयाग
  3. अलीगढ़ 
  4. वाराणसी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अलीगढ़ 

हिन्दी साहित्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर अलीगढ़ है।  

  • अलीगढ़ में 1877 में भाषा संवर्धिनी सभा बनी। 
  • 'भाषा संवर्धिनी सभा' के संस्थापक बाबू तोताराम थे। 

Key Points

बाबू तोताराम

  • इनका जन्म अलीगढ़ के नगला सिंह में 1847 में हुआ।
  • हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 'भारत-बंधु' पत्र निकाला।
  • भारतवर्षीय नेशनल एसोसिएशन का गठन किया।
  • 1894 में सार्वजनिक पुस्तकालय की नींव डाली जिसका नाम लायल लाइब्रेरी रखा गया। 
  • इन्होंने 11 ग्रंथों की रचना की। 
  • 7 दिसंबर 1902 में तोताराम का निधन हो गया।

हिन्दी भाषा की कितनी उपभाषाएँ हैं ? 

  1. चार
  2. दस
  3. आठ
  4. पाँच

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाँच

हिन्दी साहित्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से "पाँच" हिन्दी भाषा की उपभाषाएँ हैं। 

Key Points

  • हिंदी भाषा का विकास शौरसेनी, मागधी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से पाँच उपभाषाओं-
  • पश्चिमी हिंदी, पहाड़ी, राजस्थानी, बिहारी और पूर्वी हिंदी के रूप में हुआ है।
  • इन उपभाषाओं से विभिन्न बोलियाँ विकसित हुईं।

Important Pointsबोली -  

  • एक छोटे क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा बोली कहलाती है। बोली में साहित्य रचना नहीं होती है।

उपभाषा - 

  • अगर किसी बोली में साहित्य रचना होने लगती है और क्षेत्र का विकास हो जाता है,
  • तो वह बोली न रहकर उपभाषा बन जाती है।

भाषा-

  • साहित्यकार जब उस भाषा को अपने साहित्य के द्वारा परिनिष्ठित सर्वमान्य रूप प्रदान कर देते हैं,
  • तथा उसका और क्षेत्र विस्तार हो जाता है तो वह भाषा कहलाने लगती है।

Additional Information

उपभाषा बोलियाँ मुख्य क्षेत्र
राजस्थानी मारवाड़ी(पश्चिमी राजस्थानी),

जयपुरी या ढुँढाड़ी(पूर्वी राजस्थानी), मेवाती (उत्तरी राजस्थानी), मालवी(दक्षिणी राजस्थानी),

राजस्थान
पश्चिमी हिन्दी (आकार बहुला)कौरवी या खड़ी बोली,बाँगरू या हरियाणवी

(ओकार बहुला)ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली

हरियाणा, उत्तर प्रदेश
पूर्वी हिन्दी अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश
बिहारी भोजपुरी, मगही बिहार, उत्तर प्रदेश
पहाड़ी पहाड़ी, कुमाऊँनी, गढ़वाली उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन सी भाषा पश्चिमी हिंदी से संबंध रखती है ?

  1. बाँगरू
  2. राजस्थानी
  3. अवधी
  4. भोजपुरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बाँगरू

हिन्दी साहित्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित में से बाँगरू पश्चिमी हिंदी से संबंधित है।

Key Points

  • पश्चिमी हिंदी का विकास शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है।
  • पश्चिमी हिंदी की बोलियां-ब्रजभाषा,कन्नौजी,बुंदेली,कौरवी/खड़ी बोली,हरियाणवी(जाटू, बाँगरू),दक्खिनी।
  • पूर्वी हिंदी का विकास अर्धमागधी से हुआ है।
  • पूर्वी हिंदी की बोलियां-अवधि,बघेली,छत्तीसगढ़ी।

Additional Information 

  • शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत राजस्थानी हिंदी,पहाड़ी हिंदी,पश्चिमी हिंदी आती है।
  • राजस्थानी हिंदी की बोलियां-मारवाड़ी,मालवी,मेवाती,जयपुरी।
  • पहाड़ी हिंदी की बोलियां-कुमाउँनी,गढ़वाली।
  • बिहारी हिंदी की बोलियां-भोजपुरी,मगही,मैथिली।

इनमें से कौन सी गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है?

  1. अँधा युग
  2. चाँद का मुँह टेढा
  3. भूरी-भूरी खाक धूल
  4. नए साहित्यकार का सौंदर्य शास्त्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अँधा युग

हिन्दी साहित्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

अँधा युग गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1  " अँधा युग" होगा ।

Key Points

गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना:

कविता संग्रह

चाँद का मुँह टेढ़ा हैभूरी भूरी खाक धूल

कहानी संग्रह

काठ का सपनाविपात्रसतह से उठता आदमी

आलोचना

कामायनी : एक पुनर्विचार, नई कविता का आत्मसंघर्ष, नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र

अन्य विकल्प :

रचना:

रचनाकार

अँधा युग

धर्मवीर भारती

Additional Information

धर्मवीर भारती द्वारा रचित रचना

कहानी संग्रह

मुर्दों का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, चाँद और टूटे हुए लोग, बंद गली का आखिरी मकान,

काव्य रचनाएं

ठंडा लोहा, सात गीत वर्ष, कनुप्रिया, सपना अभी भी

उपन्यास

गुनाहों का देवतासूरज का सातवां घोड़ा, ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन

Hot Links: teen patti flush teen patti bindaas teen patti live teen patti tiger teen patti master 2025