अविकारी शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for अविकारी शब्द - Download Free PDF
Last updated on Jul 10, 2025
Latest अविकारी शब्द MCQ Objective Questions
अविकारी शब्द Question 1:
समुच्चयबोधक अव्यय के कितने भेद हैं ?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 1 Detailed Solution
समुच्चयबोधक अव्यय के भेद हैं - दो
Key Points
- समुच्चयबोधक अव्यय दो मुख्य भेद होते हैं-
- समानाधिकरण और व्यधिकरण।
Important Pointsसमुच्चयबोधक अव्यय-
- वे शब्द जो दो शब्दों अर्थात एक शब्द को दूसरे शब्द से वाक्यांशों या वाक्यों, एक वाक्य को दूसरे वाक्य से जोड़ते हैं, समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।
- जैसे: और, बल्कि, तथा, अथवा, यदि, किंतु, अन्यथा, हालांकि, लेकिन, इसलिए आदि।
- मैं केला संतरा और आम खाता हूँ।
Additional Information
अव्यय शब्द - अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के चार भेद हैं -
|
|||
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
|
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
घोड़ा तेज़ दौड़ता है। |
|
सम्बन्धबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। |
घर के पीछे बगीचा है। |
|
विस्मयादिबोधक | वे शब्द हैं जो हर्ष, शोक, घृणा, आश्चर्य, भय, ग्लानि आदि भावों को व्यक्त करते हैं। | शाबाश! बहुत अच्छा। |
अविकारी शब्द Question 2:
जो शब्द लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष के कारण परिवर्तित नहीं होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 2 Detailed Solution
जो शब्द लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष के कारण परिवर्तित नहीं होते हैं, उन्हें अव्यय कहते हैं।
Key Points
- अविकारी शब्द, जिन्हें अव्यय भी कहा जाता है, वे शब्द होते हैं
- जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक, या काल के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता।
- ये शब्द हमेशा एक ही रूप में प्रयोग होते हैं। अविकारी शब्दों के चार मुख्य भेद हैं:
- क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक, और विस्मयादिबोधक।
- जैसे - जब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, ठीक, अरे, और, तथा, एवं, किन्तु, परन्तु, बल्कि, अतएव, चूँकि इत्यादि।
- छुट्टी हुई और बच्चे भागने लगे।
Important Pointsविकारी शब्द-
- ये ऐसे शब्द हैं जिनके रूप लिंग, वचन, और कारक के अनुसार बदल जाते हैं।
- विकारी शब्द के चार भेद होते हैं: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, और क्रिया।
Additional Informationविशेषण-
- संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
- जैसे- बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, बलवान, सुंदर, कायर, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा, आदि।
- विकास एक बलवान व्यक्ति है।
समास-
- दो शब्द या दो से अधिक शब्दों में मिलकर बनने वाले एक सार्थक शब्द को समास कहते है।
- समास के मुख्य रूप से छ: भेद होते हैं- अव्ययीभाव, तत्पुरुष, कर्मधारय, द्विगु, द्वंद्व, और बहुव्रीहि।
- जैसे- शोकग्रस्त = शोक से ग्रस्त।
अविकारी शब्द Question 3:
एक तुम ही थे जिस पर में भरोसा कर सकता था। रेखांकित पद अव्यय का प्रकार है -
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 3 Detailed Solution
एक तुम ही थे जिस पर में भरोसा कर सकता था। रेखांकित पद अव्यय का प्रकार है - बलदायक निपात
Key Points
- इस वाक्य में "ही" शब्द "एक तुम ही थे" में विशेष बल देकर यह बताता है कि केवल उसी व्यक्ति पर भरोसा किया जा सकता था।
- वे शब्द होते हैं जो किसी वाक्य में किसी बात पर अतिरिक्त जोर देने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इन्हें सीमाबोधक निपात भी कहा जाता है।
- उदाहरण के लिए, "ही", "भी", "तो", "तक", "सिर्फ", "केवल", "भर" आदि शब्द बलदायक निपात हैं।
- आज तुम्हें रुकना ही पड़ेगा।
Important Pointsनिपात के नौ प्रकार या वर्ग हैं-
- स्वीकार्य निपात- जैसे : हाँ, जी, जी हाँ।
- नकरार्थक निपात- जैसे : नहीं, जी नहीं।
- निषेधात्मक निपात- जैसे : मत।
- पश्रबोधक- जैसे : क्या ? न।
- विस्मयादिबोधक निपात- जैसे : क्या, काश, काश कि।
- बलदायक या सीमाबोधक निपात- जैसे : तो, ही, तक, पर सिर्फ, केवल।
- तुलनबोधक निपात- जैसे : सा।
- अवधारणबोधक निपात- जैसे : ठीक, लगभग, करीब।
- आदरबोधक निपात- जैसे : जी।
Additional Information
अव्यय शब्द - अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के चार भेद हैं - |
|||
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
|
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। जहाँ पर यहाँ, तेज, अब, रात, धीरे-धीरे, प्रतिदिन, सुंदर, वहाँ, तक, जल्दी, अभी, बहुत आदि आते हैं, वहाँ पर क्रियाविशेषण अव्यय होता है। |
वह धीरे-धीरे चल रहा है। |
|
सम्बन्धबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। जहाँ पर बाद, भर, के ऊपर, की ओर, कारण, ऊपर, नीचे, बाहर, भीतर, बिना, सहित, पीछे, से पहले, से लेकर, तक, के अनुसार, की खातिर, के लिए आदि आते हैं, वहाँ पर संबंधबोधक अव्यय होता है। |
सूरज के बिना जीवन असंभव है। |
|
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। जहाँ पर और, तथा, लेकिन, मगर, व, किन्तु, परन्तु, इसलिए, इस कारण, अत:, क्योंकि, ताकि, या, अथवा, चाहे, यदि, कि, मानो, यानि, तथापि आदि आते हैं। |
राम और श्याम दोस्त हैं। |
|
विस्मयादिबोधक | जिन अव्यय शब्दों से हर्ष, शोक, विस्मय, ग्लानी, लज्जा, घर्णा, दुःख, आश्चर्य आदि के भाव का पता चलता है, उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं। जहाँ पर अरे!, हाय!, शबाश!, ओह!, वाह!, हाँ!, वाह!, हैं!, ऐ!, क्या!, ओहो, अहा!, उफ, हा-हा!आदि आते हैं। | अरे! तुम यहां कब आए? |
अविकारी शब्द Question 4:
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 4 Detailed Solution
वाक्य "रमेश अच्छा खेल रहा है" क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- वाक्य- रमेश अच्छा खेल रहा है।
- इस वाक्य में क्रिया-विशेषण है।
- क्योंकि इस वाक्य में अच्छा शब्द क्रिया-विशेषण है।
- इसलिए यह वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है।
Important Points
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
क्रिया-विशेषण | वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
जैसे- हिरण तेज भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज भाग रहा है। तेज शब्द क्रिया विशेषण है। |
अविकारी शब्द Question 5:
'कृपया मेरी थोड़ी-सी मदद करो।' - इस वाक्य में 'थोड़ी-सी' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर है - ‘परिमाणवाचक क्रियाविशेषण’।
- “कृपया मेरी थोड़ी-सी मदद करो।”- इस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है।
- यहाँ ‘थोड़ी-सी’ शब्द बोलने की क्रिया की मात्रा की तरफ संकेत कर रहा है। अत: यहाँ परिमाणवाचक क्रियाविशेषण होगा।
Key Points
- परिमाणवाचक विशेषण:-
- ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के क्रिया के परिमाण या उसकी मात्र, संख्या के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
- उदाहरण:
- राधा ने कविता को बहुत समझाया।
- यह कपड़ा थोड़ा छोटा है।
अन्य विकल्प:
- रीतिवाचक क्रियाविशेषण:
- ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
जैसे : - अमित ध्यान पूर्वक पढ़ रहा है।
- अचानक काले बादल घिर आए।
- ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
- स्थानवाचक क्रियाविशेषण:
- स्थानवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द होते हैं जो क्रिया के होने वाली जगह का बोध कराते है, वे शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
जैसे : - आयुष वहां बैठा हुआ है।
- उमेश यहां सोता है।
- स्थानवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द होते हैं जो क्रिया के होने वाली जगह का बोध कराते है, वे शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
- कालवाचक क्रियाविशेषण:
- वे क्रियाविशेषण शब्द जो हमें क्रिया के होने वाले समय का बोध कराते हैं, वह शब्द कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
जैसे : - आज बरसात होगी।
- राम कल मेरे घर आएगा।
- वे क्रियाविशेषण शब्द जो हमें क्रिया के होने वाले समय का बोध कराते हैं, वह शब्द कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
Additional Informationक्रिया विशेषण की परिभाषा:
- वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
- दुसरे शब्दों में कहें तो जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है, उन शब्दों को हम क्रिया विशेषण कहते हैं।
- अर्थ के आधार पर क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं:-
- कालवाचक क्रियाविशेषण
- रीतिवाचक क्रियाविशेषण
- स्थानवाचक क्रियाविशेषण
- परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Top अविकारी शब्द MCQ Objective Questions
अरे! साँप कहाँ गया?
इस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया विशेषण 'कहाँ' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF'कहाँ' शब्द साधारण क्रिया विशेषण है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- अरे! साँप कहाँ गया?
- इस वाक्य में कहॉं शब्द का प्रयोग साधारण क्रिया विशेषण के रूप में किया गया है।
- साधारण क्रिया विशेषण- ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनका प्रयोग वाक्य में स्वतंत्र होता है, वे शब्द साधारण क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
- उदाहरण-
- अरे! तुम कब आये ?
- हाय! यह क्या हो गया।
- अरे! वह लड़का कहाँ चला गया?
Additional Information
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
अनुबद्ध क्रिया विशेषण | ऐसे शब्द जो निश्चय के लिए कहीं भी प्रयोग कर लिए जाते हैं वे शब्द अनुबद्ध क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
यह काम तो गलत ही हुआ है। |
मूल क्रिया विशेषण | ऐसे शब्द जो दुसरे शब्दों के मेल से नहीं बनते यानी जो दुसरे शब्दों में प्रत्यय लगे बिना बन जाते हैं, वे शब्द मूल क्रिया विशेषण कहलाते हैं। | पास, दूर, ऊपर। |
यौगिक क्रिया विशेषण | ऐसे क्रिया विशेषण जो किसी दुसरे शब्दों में प्रत्यय या पद आदि लगाने से बनते हैं, ऐसे क्रिया विशेषण योगिक क्रियाविशेषणों की श्रेणी में आते हैं। | सबेरे, सायं, आजन्म, क्रमशः। |
निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा एक वाक्य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF"कल वह गया ही नहीं।" यह वाक्य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है।
Key Points
- वाक्य- कल वह गया ही नहीं।
- यह वाक्य बलबोधक निपात के अंतर्गत आयेगा। क्योंकि यहॉं ही शब्द का प्रयोग किया गया है।
- अन्य विकल्पों में दिए गए सभी वाक्य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण के हैं।
- निपात- किसी पद विशेष पर जोर देने के लिए उस पद के बाद प्रयुक्त होने वाले अव्यय निपात कहे जाते हैं।
- निपात के 9 भेद हैं-
- स्वीकृतिबोधक (स्वीकार्य) निपात – हा, जी, जी हाँ।
- नकारबोधक निपात – जी नहीं, नहीं।
- निषेधबोधक निपात – मत।
- प्रश्नबोधक निपात – क्या।
- विस्मयबोधक निपात – क्या, काश।
- तुलनाबोधक निपात – सा।
- अवधारणाबोधक निपात – ठीक, करीब, लगभग, तकरीबन।
- आदरबोधक निपात – जी।
- बलबोधक निपात- तक, भर, सिर्फ, केवल, ही।
Additional Information
- अनुबद्ध क्रिया-विशेषण- जिन शब्दों का प्रयोग निश्चय के किसी भी शब्द भेद के साथ हो सकता हो, उसे अनुबद्ध क्रिया-विशेषण कहते हैं।
- उदाहरण-
- यह काम तो गलत ही हुआ है।
- आपके आने भर की देर है।
- मैंने उसे देखा भर था।
- यह कार्य तो किसी ने कर दिया।
- सीता गा तो सकती है।
विकल्पों में से उचित अवधिवाचक क्रिया विशेषण चयन कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFउचित अवधिवाचक क्रिया विशेषण "नित्य, लगातार" है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- अवधिवाचक क्रिया विशेषण-
- जो विशेषण क्रिया की अवधि बताएं।
- जैसे- आजकल, सदैव, रात-भर, लगातार, निरंतर, नित्य, लगातार इत्यादि।
Important Points
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
अवधिवाचक क्रिया विशेषण | जिस शब्द से क्रिया की अवधि की विशेषता का ज्ञान होता है। | राम ने रात भर पढ़ाई की। |
Additional Information
शब्द | क्रिया विशेषण प्रकार |
---|---|
वह, कोई | सर्वनाम विशेषण |
नित्य, लगातार | अवधिवाचक क्रिया विशेषण |
हर रोज, हर बार | आवृतिवाचक क्रिया विशेषण |
इधर, उधर | स्थानवाचक क्रिया विशेषण |
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFहमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए में रेखांकित शब्द अविकारी या अव्यय शब्द है।
Key Points
अव्यय – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से |
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF"सीता यहाँ आ रही है।" यह वाक्य क्रिया-विशेषण का है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- क्रिया-विशेषण वाक्य- सीता यहाँ आ रही है।
- इस वाक्य में आना क्रिया है। यहाँ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह यहाँ आ रही है।
- इस वाक्य में स्थानवाचक क्रिया-विशेषण है।
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।
विशेषण | परिभाषा | उदाहरण |
क्रिया-विशेषण | वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। | घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है। |
निम्नलिखित में से अव्यय है-
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त विकल्पों में 'और' शब्द अव्यय है। अतः सही उत्तर ‘और ’ है।
Key Points
- 'और' शब्द अव्यय है।
- इस शब्द के रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता।
अन्य विकल्प
- मोटा - विशेषण
- गरीब - विशेषण
Additional Information
अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं।अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो
सबने उसे बुरा कहा लेकिन वह अच्छा बना।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'समुच्चय बोधक अव्यय' है। Key Points
- 'सबने उसे बुरा कहा लेकिन वह अच्छा बना।' इस वाक्य में 'लेकिन' समुच्चय बोधक अव्यय है।
- दो वाक्यों को परस्पर जोड़ने वाले शब्द समुच्चयबोधक अव्यय कहे जाते है।
- जैसे- यद्यपि, चूँकि, परन्तु, और किन्तु आदि।
अन्य विकल्प:
- विस्मयादिबोधक अव्यय - जिन अव्ययों से हर्ष-शोक आदि के भाव सूचित हों, पर उनका सम्बन्ध वाक्य या उसके किसी विशेष पद से न हो, उन्हें 'विस्मयादिबोधक' कहते है।
- सम्बन्ध बोधक अव्यय - जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाते है, उसे 'सम्बन्धबोधक अव्यय' कहते हैं। जैसे- दूर, पास, अन्दर, बाहर, पीछे, आगे, बिना, ऊपर, नीचे आदि।
- क्रिया विशेषण अव्यय - जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाते है, उन्हें क्रिया विशेषण कहा जाता है। जैसे- राम धीरे-धीरे टहलता है; राम वहाँ टहलता है; राम अभी टहलता है।
Additional Information
- 'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है।
- चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं।
- इनका व्यय नहीं होता, अतः ये अव्यय हैं।
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों का सही अव्यय का भेद हो:
आज दिनभर वर्षा होती रही।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से सही विकल्प क्रिया-विशेषण अव्यय हैl अन्य विकल्प असंगत हैl
Key Points
- ‘आज दिनभर वर्षा होती रहीl’ वाक्य में 'दिनभर' शब्द क्रिया की विशेषता बता रहा है।
- यहाँ पर कालवाचक क्रिया -विशेषण का प्रयोग हुआ है क्योंकि यहाँ क्रिया के होने का समय पता चल रहा हैl
- जैसे - वर्षा दिनभर होती रहीl
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
वह धीरे-धीरे खाना खाता है। |
Additional Information
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
विस्मयादिबोधक |
जिन शब्दों में विस्मय, हर्ष, शोक, आदि मनोभावों को व्यक्त करते है; उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैl |
हे प्रभु! यह क्या हो रहा है ? |
संबंधबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध का बोध कराते हैं। |
मंदिर के पास नदी है। |
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। |
वह दफ्तर से आया और सो गया। |
प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद किए गए हैं - |
|
विकारी शब्द जिन शब्दों का रूप-परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे,हमें अच्छा, अच्छे खाता है, खाती है, खाते हैं। इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं। |
अविकारी शब्द (अव्यय) जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है वे अविकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- यहाँ, किन्तु, नित्य, और, हे अरे आदि। इनमें क्रिया – विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं। |
संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। यथा- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि। |
क्रिया विशेषण - वे शब्द जो क्रिया की विशेषता प्रकट करें, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं| जैसे – बाहर, भीतर, अन्दर, रात को आदि। |
सर्वनाम - सर्वनाम शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का अर्थ है- सब का नाम। यथा – वह, यह, तुम , मैं आदि । |
संबंधबोधक - जिस अव्यय शब्द से संज्ञा अथवा सर्वनाम का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ प्रकट होता है, उसे सम्बन्ध बोधक अव्यय कहते है। जैसे – से पहले, के भीतर, की ओर, की तरफ, के बिना, के अलावा, के बगैर, के बदले, की जगह, के साथ, के संग, के विपरीत आदि। |
विशेषण - संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। यथा----. अच्छा लड़का, तीन पुस्तकें, नई कलम इत्यादि। |
विस्मयादिबोधक - जिन अविकारी शब्दों से हर्ष, शोक, आश्चर्य घृणा, दुख, पीड़ा आदि का भाव प्रकट हो उन्हे विस्मयादि बोधक अव्यय कहते हैं | जैसे – ओह!, हे!, वाह!, अरे!, अति सुंदर!, उफ!, हाय!, धिक्कार!, सावधान!, बहत अच्छा!, तौबा-तौबा!, अति सुन्दर आदि । |
क्रिया – जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। |
समुच्च्बोधक - जो अव्यय दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं उन्हें समुच्चय बोधक अव्यय कहते है। जैसे– और, तथा, एवं, मगर, लेकिन, किन्तु, परन्तु, इसलिए, इस कारण, अतः, क्योंकि, ताकि, या, अथवा, चाहे आदि। |
निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही-अव्यय के भेद हो
दरवाजे के बाहर कोई खड़ा है।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर ‘संबंधबोधक अव्यय’ है।
Key Points
- 'बाहर कोई' संबंधबोधक अव्यय का उदाहरण है।
- वे शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम को अन्य संज्ञा/सर्वनाम के साथ संबंध का बोध कराते हैं, उसे संबंधबोधक अव्यय कहते हैं।
अन्य विकल्प -
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
समुच्चयबोधक |
जिन शब्दों की वजह से दो या दो से ज्यादा वाक्य , शब्द , या वाक्यांश जुड़ते हैं उन्हें समुच्चयबोधक कहा जाता है। |
क्योंकि, या, अथवा, एवं, तथा आदि। |
विस्मयादिबोधक |
जो शब्द वक्ता या लेखक के हर्ष , शोक , नफरत , विस्मय , ग्लानी आदि भावो का बोध कराता है उसे विस्मयादिबोधक कहते हैं। |
आह, वाह, उफ़्फ़, हैना आदि। |
निपात |
किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात कहते है। |
जी, नहीं, न, काश आदि। |
Additional Information
नाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
अव्यय |
अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। |
जब, तब, अभी, अगर आदि। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो सही विकल्प है। उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द ________ नहीं होते हैं।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'अव्यय' है। Key Points
- दिए गए विकल्पों में से 'अव्यय' सही उत्तर है।
- उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द 'अव्यय' नहीं होते हैं।
Additional Information
- क्रिया - जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं।
- जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है।
- शब्दांश - शब्दांश शब्द के वह अंश होते हैं जिन्हें और ज़्यादा छोटा नहीं बनाया जा सकता वरना शब्द की ध्वनियाँ बदल जाती हैं।
- सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, हम, वे, आप आदि शब्द सर्वनाम हैं।